बिजनौर के बजाय मेरठ में हो ट्रकों की फिटनेस
प्राइवेट एंजेसिया 8 हजार से 14 हजार फिटनेस के नाम पर वसूल कर रही
मेरठ। बुधवार को अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं महामंत्री दीपक गांधी, कोषाध्यक्ष रोहित कपूर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेरठ आर टी ओ मे जाकर ट्रको की फिटनेस और टैक्स मे आ रही ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की समस्याओ से आर.टी.ओ मैडम अनीता सिंह को अवगत कराया और ज्ञापन दिया।
महामंत्री गौरव शर्मा ने कहा कि शासन के अध्यादेश में कुछ जिलों की फिटनेस को प्राइवेट एजेंसियों को दे दिया गया है । जि मेरठ जिले के ट्रैकों की फिटनेस को बिजनौर की प्राइवेट एजेंसियों में दिया गया है, मेरठ जिले से बिजनौर की दूरी 90 किलोमीटर है हमारी मांग शुरू से ही सरकारी विभाग द्वारा फिटनेस के लिए रही है। ट्रांसपोर्ट व्यापारी का उत्पीड़न प्राइवेट सेक्टर द्वारा शुरू हो गया है जैसे की ट्रक के वजन के हिसाब से फिटनेस की फीस ली जाती थी जो कि लगभग ₹1000 से ₹1200 तक थी लेकिन अब प्राइवेट एजेंसियों के द्वारा ₹8000 से लेकर 14000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं और वाहन स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट व्यापारी वैसे ही मंदी की मार झेल रहे हैं और इसके साथ ही बिजनौर 90 किलोमीटर की दूरी में ट्रक मालिकों को डीजल और टोल की मार झेलनी पड़ रही है। हमारी मांग है कि पहले जिस प्रकार आरटीओ विभाग द्वारा ट्रैकों की फिटनेस होती आई है उसी प्रकार से ही मेरठ जिले में फिटनेस की व्यवस्था शुरू की जाए।
शासन के एक अत्यादेश के अनुसार टैक्स को लेकर 15 साल का टैक्स एक बार में जमा करने का आदेश जारी किया गया है यह पूर्णत ट्रक व्यापारी के विरुद्ध है हमारे मेरठ जिला एनसीआर में आता है यहां पर ट्रैकों को एनजीटी के आदेश अनुसार डीजल वाहनों की अवधि 10 वर्ष है तो हम लोगों से 5 वर्ष का अग्रिम टैक्स क्यों लिया जा रहा है साथ ही एक ट्रक बनाने हेतु ट्रक व्यापारी को इंश्योरेंस की फीस अत्यधिक बढ़ चुकी है ट्रैकों के कागजों को बनाने हेतु एक वर्ष का खर्चा लगभग ₹100000 हो जाता है साथ ही अगर 15 वर्ष टैक्स एक साथ लिया जाएगा तो यह पूर्णत एक ट्रक मालिक पर बहुत मार हो जाएगी क्योंकि एक ट्रक मालिक के लिए अपने परिवार की जीविका चलाने हेतु फाइनेंस पर ट्रक लेकर पूरी ईमानदारी से सरकारी टैक्स देकर अपने परिवार को पालन पोषण करता है और उसके बाद भी उसे एक साथ 15 वर्ष का टैक्स लिया जाएगा तो वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेगा।
आर.टी.ओ अनीता सिंह और आर.टी.ओ प्रवर्तन ने आस्वासन दिया है की हम आपकी समस्याओ पर विचार विमर्श करेंगे और 23 फरवरी को एक मीटिंग का आयोजन आर.टी.ओ कार्यालय मे किया जायेगा। इस मौके पर दीपक गांधी, रोहित कपूर,अशोक शर्मा,सरदार खेता सिंह,योगेश सिंघल,सरदार प्रेम सिंह, अम्बर गोयल, बबलू,मोहित, रहिमुद्दीन, विजय, अरशद, तस्वर, अनीश चौधरी, आदिमौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment