कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बादलपुर में "हिंदी भाषा एवं भाषा विज्ञान" विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन

गौतमबुद्ध नगर। कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बादलपुर के बीएड संकाय में अतिथि व्याख्यान माला के अंतर्गत  "हिंदी भाषा एवं भाषा विज्ञान" विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि वक्ता प्रो.(डॉ.) जीत सिंह सेवा निवृत उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा शिरकत की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो अनीता रानी राठौर के द्वारा की गई जिनके द्वारा स्वागत उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के व्यक्तित्व को ग्रूम करने के लिए नित नए प्लेटफॉर्म उपलब्ध करता है जिससे कि छात्राओं के व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास हो। 

अवसर पर  विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रो. डा दीप्ति वाजपई , प्रोफ़ेसर नीरज कुमार, डा धीरज कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डा संजीव कुमार विभाग प्रभारी बीएड संकाय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजन मंडल में डा दीपक कुमार शर्मा, डा मो वकार रज़ा , डा सोनिया यादव एवं डा गौरव कुमार जी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।अतिथि व्याख्यान के समापन में धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रदीप कुमार द्वारा दिया गया, इस अवसर पर बीएड संकाय  की छात्र अध्यापिकाएं समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts