जांच में हेपेटाइटिस सी का मरीज मिला
जानी कला में हेल्थ कैंप में 75 लोगों की गयी जांच
मेरठ। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानी कला में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें हेपेटाइटिस से संक्रमित 75 लोगाें ने जांच करायी। इस दौरान हेपेेटाइसिस संक्रमित मरीजों को तलाश करने के लिए सर्वे के निर्देश दिए गये।
सोमवार को डा. प्रताप खोखर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. अमित रंजन, प्रभारी चिकित्साधिकारी जानी, डा. अन्तेश वर्मा, डा. रक्षित पब्लिक हैल्थ एक्सपर्ट द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। तथा क्षेत्र में दो स्थानों पर 1- पंचायत घर जानी कालां, 02- नूर प्रधान की बैठक जानी कलां में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जन सामान्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । जिसमें 99 मरीज देखे गये तथा उनके हेपेटाइटिस बी/सी के परीक्षण किये गये।
स्वास्थ्य शिविर में किये गये स्वास्थ्य परीक्षण एवं हेपेटाइटिस धनात्मक मरीजों के बारे जानकारी प्राप्त की गयी जिसमें ज्ञात हुआ कि जाँच के दौरान हेपेटाइटिस से ग्रसित पाये गये मरीज पूर्व से हेपेटाइटिस सी से ग्रसित थे तथा उपचारित अथवा उपचारााधीन थें। मात्र एक नया रोगी हेपेटाइटिस-सी से ग्रसित पाया गया, जिसको उच्च स्तरीय चिकित्सा हेतु भेज दिया गया है। क्षेत्र की साफ-सफाई हेतु प्रधान से वार्ता की गयी जिसमें उनके द्वारा जे.सीबी. मशीन से सफाई का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
सीएमओ के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी जानी कलां द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र में आशाओं के माध्यम से हाउस टू हाउस सर्वे कराने हेतु टीम गठित कर दी गयी है। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु निर्देशित कर दिया गया है। मंगलवार को पुनः सम्बन्धित क्षेत्र में पुनः स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा तथा आशाओं द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे किया जायेगा


No comments:
Post a Comment