बी ए वी को 9 विकेट से हराया
मेरठ । हनी क्रिकेट ग्राउंड भटीपुरा गढ़ रोड़ मेरठ में हनी क्रिकेट एकेडमी व बी ए वी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया जिसमें हनी क्रिकेट एकेडमी ने बी ए वी को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की ।
बी ए वी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए ,जिसमें आदित्य ने नाबाद 108 रन व प्रखर ने नाबाद 100 रन बनाए ,वही गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रोहन, अरमान, व दानिश राजपूत ने 1-1 विकेट लिया । वही बल्लेबाजी करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की ने 25.4 ओवर में ही 257 रन 1 विकेट के खोकर शानदार जीत हासिल की। जिसमें दीपक सिद्धू ने शानदार 204 रन नाबाद बनाए , अरमान ने 16 रन व विधान ने 12 रन बनाए। मुख्य अतिथि रविंदर काजला जी ने दीपक सिद्धू को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हनी काजला, बी ए वी कोच बलराम जी शिव,आकाश चिराग आदि मौजूद रहे। धन्यवाद।


No comments:
Post a Comment