बाजार से घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ विरोध करने पर की मारपीट
मेरठ। थाना लोहिया नगर में बाजार से घर लौट रही एक किशोरी के साथ युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए उसकी फोटो खींची जब किशारी ने इसका विराेध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए फरार हो गया। इस मामले में एसएसपी की दखल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना तब हुई जब किशोरी पास की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसे घेर लिया और जबरन मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींच लीं। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ा, धक्का-मुक्की की और मारपीट की।
पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी पहले भी किशोरी को परेशान करते थे, जिससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया था। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।घटना के बाद पीड़ित परिवार लोहियानगर थाने पहुंचा, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद, परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से संपर्क किया। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment