आज आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 

पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद, 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से भी बात करेंगे

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आएसएस  के सरसंघचालक मोहन भागवत आज मेरठ पहुंचेंगे। वे यहां 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। साथ ही खिलाड़ियो से भी उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर बात करेंगे।

मोहन भागवत 3 दिन माधव कुंज में रात्रि विश्राम करेंगे।20 फरवरी को खेल जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। क्रिकेटर सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार आदि खिलाड़ी शामिल होंगे।21 फरवरी को मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। सामाजिक समरसता पर चर्चा होगी।शताब्दी नगर के माधवकुंज में हो रहे संवाद कार्यक्रम के लिए पंडाल सजाया गया है।संघ पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है। मेरठ का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों से लेकर खेल उत्पाद तक ने देश का मान दुनिया में ऊंचा किया है।वनेश्वर, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों से सामाजिक अनुभव जानेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के सवालों का जवाब भी मोहन भागवत देंगे।

खेल विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे अध्यक्षता

उत्तर प्रदेश में खेल का वातावरण बदलने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश का पहला राज्य खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सलावा में बन रहा है। इसके प्रथम कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत हैं।इस साल इसमें पढ़ाई और ट्रेनिंग भी शुरू करने की तैयारी है। मोहन भागवत के मंच पर खिलाड़ियों के सत्र में दीप अहलावत को अध्यक्षता की भूमिका दी गई है।

एक दिन पहले सीएम योगी ने मोहन भागवत से मुलाकात की

यूपी सीएम  योगी ने आएसएस  प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। सीएम खुद बुधवार शाम लखनऊ के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंचे। दोनों के बीच सरस्वती कुंज में करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई।संघ प्रमुख इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। गोरखपुर के बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। संघ प्रमुख ने लखनऊ में दो दिनों के प्रवास के दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर खोस फोकस किया।

बुधवार को मोहन भागवत ने लखनऊ यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। भागवत ने कहा-भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। मंदिर-कुआं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए। उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर पर कहा, हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। अभी जनसंख्या दर 2.1 है। यह कम से कम 3 होनी चाहिए। जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, वह समाज भविष्य में समाप्त हो जाता है। अब जो भी बच्चे शादी कर रहे हैं, उन्हें बताइए कि कम से कम तीन बच्चे पैदा करें।इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच अयोध्या में 25 नवंबर, 2025 को मुलाकात हुई थी। वक्त था राम मंदिर में धर्म ध्वजा समारोह का। दोनों के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts