मेरठ बार के चुनाव में अनुज शर्मा परवेज आलम का पचरम लहराया
अध्यक्ष, महामंत्री समेत अधिकतर 7 उम्मीदवार जीते विजय त्यागी पैनल से दो उम्मीदवार जीते
मेरठ। मेरठ बार के चुनाव में बुधवार को देर रात तक समाप्त हुई वोटों की गिनती में अनुज कुमार शर्मा पैनल व परवेज आलम पैनल ने पचरम लहराया। अनुज शर्मा पैनल ने अध्यक्ष , महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर कब्जा किया। जबकि विजय त्यागी व सचिन कुमार नेरश पैनल दो पदों पर जीत मिल सकी। जीत के बाद अनुज पैनल ने जमकर जश्न बनाया। चुनाव अधिकरियों ने विजेताओं को शुभकामनाए दी।
सुबह 9 बजे से नानकचंद सभा में आरंभ हुई वोटों की गिनती देर तक चली। इस दौरान साठ चक्र की वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष के पैनल पर अनुज कुमार शर्मा ने 1618 वोट मिले। जबकि विजय त्यागी को 1564 वोट मिले। उपाध्यक्ष के पद पर संजय यादव को 1445 क्षितिज भारद्वाज को 1414 वोट मिले। महामंत्री पद पर परवेज आलम को 1596 वोट मिले । विजय त्यागी पैनल ने सचिन कुमार को 1581 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर अनुज पैनल से विकास रावत को 1647 वोट मिले। जबकि विजय पैनल से शिवम गुप्ता को 1393 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर विजय पैनल के ध्रुव झा को 1725 जब अनुज पैनल के रविश भारद्वाज को 1374 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर अनुज पैनल की चेतना गोस्वामी को 1879 वोट मिले। जबकि विजय पैनल के चौ. उमेश पूनिया को 1280 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर अनुज पैनल के संजीव कुमार 1554 वोट पाकर जीते । विजय पैनल के अरूण कुमार अग्रवाल को 1462 वोट मिले। जीत के बाद सभी जीते उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया ।


No comments:
Post a Comment