220 मीटर लंबे व 40 मीटर चौड़े पंडाल  से जनसभा को संम्बोधित करेंगे पीएम मोदी 


प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा 


पीएम की सभा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ तैयारियों को जायजा लेने आएंगे 


बेगमपुल से वापस लौटने के बाद न्यू टाऊनशिप में रैली स्थल पर सभा को करेंगे संम्बोधित 

 मेरठ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी करने में जुटा है। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर हैलिपेड के पास में ही 220 मीटर लंबे व 40 मीटर चौड़े पंडाल बनाया जा रहा है। यहां से प्रधानमंत्री रैपिड नमोभारत का शुभारंभ करने के बाद एक बडी जनसभा को संम्बोधित करेंगे। रैपिड के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री बच्चों के संग शताब्दी नगर से बेगमपुल तक सफर करेंगें और उनसे संवाद भी करेंगे।उधर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मेरठ आकर तैयारियों का जायजा लेंगे। जिला प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाह रहा है। अधिकारीगण तैयारियों को जायजा ले रहे है। 

आगामी 22 फरवरी से सराय काले खा से माेदीपुरम तक रेल का उद्घाटन करने के आ रहे पीएम मोदी शताब्दी नगर से बेगमपुल तक मैट्रो तक बच्चों के संग सफर करेंगे। वहीं से वापस मेरठ साऊथ  के पास प्रस्तावित न्यू टाऊन शिप में सभा को संम्बोधित कर वहीं पर बने हैलीपेड से दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।  इसके लिए अभूतपूर्व तैयारी पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही है। 

तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी मोहकपुर के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। पीएम मोदी मोहकमपुर में लैंड करने के बाद सीधे शताब्दी नगर स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहां से मैट्रों में सवार होकर बेगमपुल स्टेशन तक सफर तय करेंगे। इस दौरान वह मेरठ में नमो भारत व मेट्रो के उद्घाटन की  औपचारिकता पूर्ण करेंगे। बेगमपुल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री वापस मेट्रो से मेरठ साऊथ की ओर रूख करेंगे। मेरठ साऊथ स्टेशन के पास न्यू टाऊन शिप में विशाल जनसभा को संम्बोधित करेंगे। वहीं से वह हैलीपेड से दिल्ली के रवाना हो जाएंगे। 

 शताब्दी नगर स्टेशन एनएसजी कंमाडों के साए में 

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शताब्दी नगर से बेगमपुल तक मेट्रों मे सफर को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से अभूतपूर्व तैयारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार स्टेशनों का मुआयना कर रहे है। उनके साथ एनसीआरटीसी के अधिकारी लगातार यह कोशिश में लगे है कि किसी प्रकार की पीएम के दौरान कोई चूक न हो। वही शताब्दी नगर से बेगमपुल तक रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर अभूतपूर्व सुरक्षा होगी। शताब्दी नगर से बेगमपुल के तक स्टेशन के एनएसजी कंमाडों के हवाले होंगे। 

19 या 20 को मेरठ आ सकते है सीएम योगी 

 पीएम के आगामी 22 फरवरी को मेरठ के दौरे को देखते हुए  प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित नाथ आगामी 19 या 20 फरवरी  को तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेरठ आ सकते है। इस बात की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। 

 मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी 

  प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मेरठ के जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। बैठक में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ,जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ,ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, एमएलसी धमेन्द्र भारद्वाज , अश्वनी त्यागी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने बैठक में सभा को एतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी । 

220 मीटर लंबा व 40 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा पंडाल 

 आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाली पीम की सभा के लिए जोरशोर से त्तैयारी आरभ हो गयी है। 220 मीटर लंबा व 40 मीटर चौडा पंडाल बनाया जा रहा है। ठीक उसके बगल में दोनो साईड 120 मीटर लंबा व 30 मीटर चौडा पडांल बनाया जा रहा है। जिसमें रैली में पहुंचने वाले लोग आसानी से बैठ सके।  इसके लिए 160 कर्मचारी दिन रात लगे है।  पंडाल के पास ही  300 मीटर के रास्ते पर हैलीपेड तक पहुंचने के लिए टायल बिछाई जा रही है।  वही तीन हैलीपेड बनाए जा रहे है। जिसमें दो लाख ईटों को बिछाया जा रहा है। इसके लिए नब्बे मजूदर लगे हुए है। 

 रैली स्थल से एक किलोमीटर दूर बनाया जा रहा पार्किग स्थल 

  आगामी 22 फरवरी को  न्यू टाऊन शिप में होने वाली सभा के लिए  कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर दूर गेझां -छज्जूपुर मार्ग पर पार्किग स्थल बनाया जा रहा है। जिसमें रैली में आने वाली बसे कारे खडी को सकेगी।  रेली स्थल पर तीन मुख्य  द्वार बनाए जा रहे है। 

  दिल्ली रोड पर डिवाईडर पर रैलिंग को चमकाया जा रहा  

 मेरठ साऊथ से मोदीपुरम तक सड़क के बीच बने डिवाइडरों को चमकाया जा रहा है। इसके लिए दिन रात सैकडों मजदूरों को लगाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts