एसएससी -एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले दो आरोपी मेरठ- उत्तराखंड एसटीएफ ने दबोचे
कंप्यूटर से चल रहा था खेला, करायी जा रही नकल
मेरठ। मेरठ एसटीएफ और उत्तराखंड यूनिट ने मिलकर उत्तराखंड में नकल कराने वाले गैंग के 2 सक्रिय सदस्यों को अरेस्ट किया है। 4 फरवरी से एसएससी से संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को पकड़ा है।
नकल कराने वाले गिरोह के इन दो सदस्यों में पहला नीतिकश कुमार पुत्र चंद्रभान है, जो सुरजीपुर पोस्ट भाटपाररानी देवरिया यूपी का रहने वाला है। दूसरे का नाम भास्कर नैथानी, पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी है। जो उत्तराखंड के देहरादून के ही सरस्वतीपुरम का रहने वाला है।
आरोप है कि ये दोनों ही लोग एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा कराई जा रही एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग द्वारा नकल करा रहे थे।इनके पास से 4 मोबाइल, 2 लैपटॉप और इंटरनेट राउटर बरामद किए हैं। इनके द्वारा लॉन नेटवर्किंग से प्रॉक्सी सर्वर सेटअप द्वारा रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराया जा रहा था । आवश्क विधिक कारवाही की जा रही है।


No comments:
Post a Comment