सैंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण प्रकरण
अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान के बाद व्यापारी दो गुट में बंटे
बंद की घोषणा के पांच मिनट के बाद एक गुट ने काटा हंगामा
एक पक्ष ने बंद का विरोध करते हुए खोले अपने प्रतिष्ठान
व्यापारी बोले- ध्वस्तीकरण के आदेश में सरकार करे हस्तक्षेप
मेरठ। शनिवार को सैट्रल मार्केट में सुपीम कोर्ट के अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद बुलाई महासभा के अंदर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब सैट्रल मार्केट संषर्घ समिति ने अनिश्नचित काल बंद का ऐलान किया गया । इस दौरान एक पक्ष ने बंद में शामिल न होने पर अपने प्रतिष्ठान को खोलने की घाेषणा की। इस दौरान व्यापारियों में तीखी नौक झोंक हुई। किसी व्यापारी ने 112 पर फोन कर हंगामे की सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुल मिलाकर व्यापारियों में जो एकता दिखाई देनी चाहिए थी वह बैठक के दौरान दिखाई नहीं दी। फिलहाल व्याारियों ने बाजार को बंद रख कर धरना जारी रखा है। । शाम के समय व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें नमिन जैन , सतीश गर्ग , महिपाल मलिक , जितेन्द्र अटटू ,वीरेन्द्र शर्मा शामिल थे। राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर के बुलावे पर पहुंचे। जहां पर मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने व्यापरियों को आश्वासन दिया है। कि बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
सैंट्रल मार्केट में अरोडा गारमेंट के सामने मैदान में आम सभा का आयोजन दोपहर 12 बजे आयोजन हुआ। सभा में व्यापारियों के साथ महिलाओं ने भी शिरकत की। सैट्रल मार्केट व्यापार बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आम पंचायत में बड़ी संख्या में शहर का व्यापारी वर्ग और व्यापार संघ के अध्यक्ष पहुंचे।
सरकार को करना होगा हस्तक्षेप
व्यापारी विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय के आदेश का हम सभी सम्मान करते हैं। लेकिन यहां लाखों लोगो की रोजी- रोटी पर संकट आ गया है। इसलिए आज हम यही अपील करते है कि सरकार इसमें बीच में हस्तक्षेप करे और नियमों में बदलाव कर हमारे परिवार के जीवन की कमाई को बचाने का प्रयास करें।
पहले अधिकारियों पर हो कार्रवाई
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि हम व्यापारी वर्ग की साथ हैं। आज हमारे परिवार पर यह संकट आया है। हम सरकार और न्यायालय से यह मांग करते हैं कि हमारे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करने से पहले उन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने ऐसा होने दिया।
आरटीआई एक्टीविस्ट का इलाज बांधना पड़ेगा
सभा को सबोंधित करते हुए पार्षद वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा शहर के कुछ आरटीआई एक्टीविस्ट सरकार के ईशारे पर काम काम कर रहे है। उन्होंने कहा इनके कारण व्यापारियों को नाेटिस जारी किए जा रहा है। उन्होंने आईटीआई एक्टीविस्टों को चेतावनी देते हुए कहा पहले इन मामलो से निपट ले उसके बाद इनका इलाज बांधा जाएगा।
व्यापारियाें को एकजुटता दिखानी होगी
व्यापारियों के बीच अपनी बात रखते हुए सैट्रल मार्केट संघर्ष समिति के महामंत्री महिपाल मलिक ने कहा यह लडाई किसी एक व्यापारी की नहीं सभी व्यापारियों की है। व्यापारियों को एकजुटता की आश्यकता है। जब तक हम एक नहीं होंगे समाधान नहीं निकल पाएंगा ।
व्यापारियों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी काग्रेंस
अवनीश काजला सदस्य अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष कॉंग्रेस ने सेंट्रल मार्केट प्रकरण में चल रहे धरने में साथियों के साथ पहुँचकर हज़ारों व्यापारियों से मुलाकात की।कॉंग्रेस पार्टी की ओर से उनके न्यायोचित संघर्ष को पूर्ण समर्थन दिया और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।व्यापारियों की आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा - उनके अधिकारों की लड़ाई में हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं।
अवीनाश काजला के बोलने की घोषणा से संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी निकले
इससे पूर्व जैसे ही अवनीश काजला के बोलने की महासभा में घोषणा की गयी संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी वहां से खडे होकर बाहर निकल गये। व्यापारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया। संयुक्त व्यापारियों ने व्यायारियों की एक न सुनी।
21 और 22 को बंद की घोषणा के पांच बाद हंगामा शुरू
जैसे ही सैट्रल मार्केट व्यायार संषर्घ समिति ने सैटल मार्केट , सैक्टर दो ,तीन ,चार व पांच व जाग्रति विहार , जाग्रति विहार, एल ब्लॉक के बाजारों को अनिश्चित कालीन बंद की घोषणा की तभी व्यापारी प्रेमकुमार व अविनाश ने बंद को लेकर हंगामा आरंभ कर दिया। उनका कहना था जब पहले 661/6 काम्पलैक्स का ध्वस्तीकरण हो रहा था तब उस समय व्यापारी संगठन आगे क्यों नहीं आए । उनका कहना था जिस काम्पलैक्स में उनकी दुकानें है वह पूरी तरह कार्मिशियल है। उनका कहना था वह प्रति दिन छ हजार रूपये के हिसाब से किराया देते है। इस लिए वह दुकानों को बंद नहीं करेगे । इस पर व्यापारियों के दाे पक्ष आमने सामने आ गये। जमकर कहासुनी हो गयी। इस दौरान महासभा में लगे पोस्टर फाड़ दिया गया। इस बीच रमेश चांदना नाम के एक व्यापारी ने 112 को फोन कर दिया। जिसके बाद फैटंम वहां पर पहुंची। व्यापारियों ने वह अपनी दुकानों को बंद नहीं करेगे। उन्हें अपनी दुकानों को खोलने के लिए पुलिस की सुरक्षा चाहिए । जिस पर फैंटम में आए पुलिस कर्मियों ने कहा वह थाने में लिखकर दे तभी सुरक्षा मिल पाएंगी।
पल- पल की जानकारी शासन को देते रहे अधिकारी
जिस समय सैट्रल मार्केट में व्यापारियों की आम सभा चल रही थी। तभी लखनऊ से व्यापारियों का पूरा फीड बैकलिया जा रहा था। खुफिया विभाग अधिकारी पल पल की जानकारी लखनऊ में बैठे अधिकारियों को देते हुए नजर आए।
नौंचदी पुलिस दिखाई मुस्तैद
व्यापारियों की आम सभा की सूचना पर नौंचदी पुलिस ने सुबह से डेरा डाल दिया था। जिस स्थान पर बैठक चल रही थी उस सड़क के दोनो ओर रूट को डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान ट्रैक्टर पर ये अंधा कानून की गाना बजता हुआ वहां से गुजरा। जिस पर कुछ युवक भी सवार थे । पुलिस ने इस दौरान वीडियों को बना कर अधिकारियों को भेज दी।
मोदी जी जवाब दो के लगाए फलेक्स
सैट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण को राेकने के लिए आम सभा में मोेदी जी जवाब दों के फलेक्स लगाए थे। इस बीच वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी भनक लगी तो उनके द्वारा व्यापारियों से कहने पर तत्काल वहां से फलेक्स को हटाया गया।
व्यापारियों का धरना जारी बाजार बंद
शास्त्री नगर के सैट्रल मार्केट में व्यापारियों का धरना जारी है। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को अनिश्निचत कालीन बंद करने का फैसला किया है। शाम को साढे छ बजे राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर की ओर से व्यापारियों को वार्ता के लिए संदेश भेजा गया। जिस पर आम सभा में बैठे व्यापारी नमित जैन, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल ,पार्षद वीरेन्द्र कुमार आदि राज्स मंत्री सोमेन्द्र तोमर से मिले। राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है उनकी सीएम इस मामले मेें बातचीत हुई है। बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
लगभग 700 दुकानदारों को नोटिस
सेंट्रल मार्केट में बीती 27 जनवरी को लगभग 700 दुकानदारों को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। जिसमें 6 हफ्तों के अंदर अवैघ निर्माण पर कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद से कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें तोड़कर पीछे भी हटाई थी।


No comments:
Post a Comment