जो व्यापारी मेरठ आने से कतराते थे अब आसानी से मेरठ आ सकेंगे
अर्थव्यवस्था और व्यापार को मिलेगा नया आयाम
मेरठ। नमो भारत और मेरठ मेट्रो की अत्याधुनिक परिवहन सेवाएं मेरठ में व्यापार की तस्वीर पूरी तरह बदलेगी ये सेवाएं न केवल ग्राहकों और व्यापारियों के लिए सुविधाजनक होंगी, बल्कि मेरठ की अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करेंगी।इतना नही नहीं अभी तक जो जाम व पार्किग की परेशानी होती थी उसे मुक्ति मिलेगी। समस्याओं से परेशान ग्राहक अब मेट्रो के स्टेशनों पर उतरकर नजदीकी बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
अभी तक व्यापारी पहले दिल्ली के प्रमुख बाजारों में जाने के लिए विशेष योजना बनाते थे। इसमें आठ से दस घंटे लग जाते थे, अब लगभग चार घंटे में कम पैसा खर्च कर वापस लौट आएंगे। इससे दिल्ली और मेरठ के बाजार एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुंबई या देश के अन्य प्रमुख शहरों से आने वाले एजेंट जो अभी तक दिल्ली से ही लौट जाते थे, वे अब मेरठ आने में भी रुचि दिखाएंगे।
अब मेरठ मेट्रो स्टेशन व उनसे जुड़े बाजार की बात करते है।
परतापुर
ट्रेन: सिर्फ मेट्रो है। गेट संख्या दो से उतरकर परतापुर, उद्योगपुरम व गगोल रोड के बाजार की तरफ जा सकते हैं। इसका गेट उद्योगपुरम के मुख्य गेट के पास ही स्थित है।
रिठानी भी सिर्फ मेट्रो स्टेशन है
ट्रेन: सिर्फ मेट्रो है। इसके दो गेट हैं। गेट संख्या दो 600 मीटर दूर स्थित रिठानी बाजार जाने के लिए उपयुक्त रहेगा। आटो के अलावा पैदल भी जा सकते हैं।
शताब्दीनगर स्टेशन पर आपको नमो भारत व मेट्रो ट्रेने मिलेगी। इसके दो गेट बनाए गये है। जिस पर यात्री आसानी से उतर सकते है। बाजार की बात करें तो गेट संख्या एक से स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स तक पहुंचा जा सकता है। आटो से 800 मीटर दूर मेवला फ्लाईओवर के पास उतरना है। वहां से पैदल चलकर खेल उत्पाद कंपनियों तक पहुंचा जा सकता है। उधम सिंह नगर में काफी फैक्टियां व कंपनियों के गोदाम है । संजय वन, शाप्रिक्स माल और सुपरटेक पाम ग्रीन कालोनी की दिशा में जाना आसान है। यहां से शताब्दीनगर कालोनी की तरफ भी जा सकते हैं।
ब्रह्मपुरी (ट्रांसपोर्ट नगर) से दोनो ट्रेने भूमिगत चलेगी
यह सिर्फ मेट्रो स्टेशन है। इस पर दो गेट बनाए गये है।नवीन सब्जी मंडी 170 मीटर की दूरी पर है। साईंपुरम औद्योगिक क्षेत्र 760 मीटर दूर है, जहां पैदल पहुंचने में लगभग 10 मिनट लगेंगे। गेट संख्या एक ट्रांसपोर्ट नगर की ओर खुलता है, जिससे स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स तक पहुंचना भी सरल है।
मेरठ सेंट्रल (फुटबाल चौक) भी कहा जाता है। यह सिर्फ मेट्रो स्टेशन है। यहां से दोनो ट्रेन भूमिगत चलेगी। इस स्टेशन के भी दो गेट बनाए गये है।गेट संख्या दो शारदा रोड की तरफ जाने के लिए है। यह शारदा रोड मोड़ यानी दिल्ली चुंगी के नजदीक है। यहां से शारदा रोड बाजार 300 मीटर दूर है। प्रमुख दुकानों तक जाने के लिए पैदल या ई-रिक्शा आदि से जा सकते हैं। गेट संख्या एक से उतरकर बागपत अड्डा और फुटबाल चौक तक पैदल पहुंचा जा सकता है।मेट्रो प्लाजा 270 मीटर की दूरी पर है, जबकि मेरठ माल और केएमसी अस्पताल 400-400 मीटर दूर हैं। करीब छह मिनट में पैदल पहुंच जाएंगे। आटो भी कर सकते हैं। कबाड़ी बाजार तक पहुंचने के लिए मेट्रो प्लाजा से आटो की सहायता ली जा सकती है, क्योंकि यह लगभग 800 मीटर दूर है। 1.5 किलोमीटर दूर सराफा बाजार है, इसके लिए कबाड़ी बाजार होते हुए पहुंच सकते हैं।
भैंसाली स्टेशन भी भूमिगत है यहां सिर्फ मेट्रो मिलेगी। इस स्टेशन से थापर नगर ,भैंसाली बस स्टेशन, शहर व सदर सर्राफा बाजार आसानी से पहुंचा जा सकता है। प्राचीन औद्यड़नाथ मंदिर भी इस स्टेशन के पास पडेगा। सदर बाजार 750 मीटर की दूरी पर है, पैदल जाने में लगभग 10 मिनट लगेंगे। सोतीगंज बाजार 550 मीटर दूर है और वहां पहुंचने में करीब आठ मिनट का समय लगेगा। गेट संख्या दो सदर तहसील परिसर की ओर है, जबकि जलीकोठी चौराहा निकटतम स्थान है।जिला अस्पताल 950 मीटर दूर है। जाम न होने पर आटो से वहां पहुंचने में 10 मिनट लगेंगे। सराफा बाजार 1.6 किमी दूर है, जिसके लिए आटो की सुविधा उपलब्ध है। गेट संख्या एक शहीद स्मारक और भैंसाली मैदान की दिशा में है, जहां से सदर बाजार 850 मीटर की दूरी पर है, पैदल जाने में करीब 12 मिनट लगेंगे। 280 मीटर दूर आयकर भवन है। मिनटों में पैदल ही वहां पहुंच जाएंगे।
शहर की जान बेगमपुल स्टेशन पर मेट्रो व नमो भारत की सुविधा मिलेगी । इसके आसपास आबूलेन, सदर बाजार,लालकुर्ती पैठ एरिया, पीएल शर्मा रोड, मेरठ कॉलेज व पुलिस प्रशासनिक के कार्यालय से जिनकी दूरी एक से दो मिनट की दूरी है।
एमईएस स्टेशन सिर्फ मेट्रो स्टेशन है। यहां से एलिवेटर पर दोनो ट्रेन चलेगी। यहां से गांधी बाग 800 मीटर दूर है। 11 मिनट में पैदल भी पहुंचा जा सकता है। कंकरखेड़ा के लिए आटो मिल जाएगा।
इसके बाद डोरली पर मेट्रो मिलेगी इस स्टेशन के पास रुड़की रोड पर दोनों तरफ बाजार है। इनमें पैदल ही पहुंचा जा सकता है।
मेरठ नार्थ बाईपास मोड़ पर पडैगा । यहा पर सिर्फ मेट्रो की सेवा उपलब्ध होगी। यहां पर पल्लवपुरम फेस-वन डिवाइडर बाजार स्थित है। जवाहर मार्केट भी पास में ही है।
मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन पर नमो भारत व मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। इस स्टेशन के पास से होटल, ढाबे आदि की सेवा ले सकते हैं। दुल्हैड़ा चौहान का बाजार नजदीक है। कृषि विवि , आलू अनुसंधान केन्द्र के साथ काफी संख्या में स्कूल व काॅलेज है। जहां पर अन्य राज्यों के छात्र छात्राए शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अब उन्हें आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा


No comments:
Post a Comment