मेरठ से सरायकाले खां तक पहुंचने में रैपिड ने लिया 55 मिनट का समय 

 बेगमपुल को स्टेशन देखकर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की याद आयी 

 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  दिखाएंगे हरी झंडी

मेरठ। मेरठ वालो के लिए खुशियां का पल आगामी 22 फरवरी को आने वाला है।अब उन्हें रोडवेज की बसों में सफरनहीं करना होगा । मेरठ से बैठक कर वह दिल्ली व गुरूग्राम तक आसानी से इंटरएक्सचेंज कर मेट्रो में सफर कर सकेंगे। शुक्रवार को मेरठ से दिल्ली के सराय काले खा तक रैपिड का ट्रायल किया गया। इस दौरान रैपिड ने मात्र 55 मिनट का समय लिया। जबकि बस में दिल्ली जाने के लिए कम से कम दो घंटे का समय लगता है।  12 बजे सराय काले खां से चली और 55 मिनट में बेगमपुल पहुंची।



55 किमी लंबा हिस्सा पहले ही चालू

दरअसल, दिल्ली-मेरठ नमो कारीडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन का करीब 55 किमी लंबा हिस्सा चालू है। शेष सेक्शन इससे जुड़ने वाले हैं। इसमें दिल्ली की तरफ सराय काले खां से न्यू अशोक नगर का करीब पांच किलोमीटर लंबा हिस्सा अब तैयार हुआ है।



 मेरठ साऊथ  से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का कार्य भी कम्पलीट 

मेरठ साउथ से मोदिपुरम का 21 किमी का स्ट्रेच भी पूरा है। दोनों हिस्सों को आवाजाही के लिए शुरू किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को पहली बार नमो रेल सराय काले खां से बेगमपुल तक चलेगी। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीडियाकर्मी भी शामिल होंगे।

ट्रायल में सफर कर रहे मीडियाकर्मियों के लिए अदभूत रहा। पहली बार उन्होंने जमीन के अंदर मेरठ रैपिड को चलते देखा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts