15 पार्किंग में खड़े होंगे वाहन 30 गेट से होगी जनता की एंट्री

30 गेट से होगी लोगों की एंट्री ,1000 बसों के लिए बनाई गई है एक पार्किंग

 दो पार्किग  में जनप्रतिनिधिये और पदाधिकारियों की खड़ी होंगी गाड़ियां 

एक पार्किग में खड़ी होगी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी 

 मेरठ। मेरठ  एक बार फिर बड़े राजनीतिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. कुछ दिन पहले जब योगी आए थे तो इसी मैदान से उन्होंने मेरठ की जनता को संबोधित किया था। अब प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पूरे दल्ली रोड पर तैयारियां होते दिख रही है। प्रशासनिक अमला, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हैं, ताकि आयोजन ऐतिहासिक बन सके। रैली स्थल से लेकर मुख्य मार्गों तक विशेष सजावट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।शुक्रवार को भी सजवाट को नया रूप दिया जा रहा है।   सुरक्षा, यातायात और सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है माना जा रहा है कि यह रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा के लिए नई ऊर्जा भर सकती है। 

माहिउद्दीपुर रैली में यातायात की दृष्टि से 15 वाहन पार्किंग बनाई गई है एक पर्किंग एक हजार बसें के खड़े होने की बनाई गई है।  दो पार्किंग में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदधिकारियों के वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है। एक पार्किंग में केवल जिला प्रशासन और पुलिस के वाहन खड़े होंगे, छह पार्किंग में बाइक खड़ी करने की व्यवस्था की गई है। पांच पार्किंग की व्यवस्था कारों के लिए की गई है। 

यातायात पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि कुछ पार्किंग की व्यवस्था इस तरह से की गई है कि जो लोग गाजियाबाद, हापुड़,हस्तिनापुर, किठौर, बहसूमा की तरफ से आएंगे, उन्हें पर्किंग उस साइड में ही दी गई है। उन्होंने बताया कि जनता के लिए 20 गेट बनाए गए हैं। एक गेट से मंत्री, विधायक, भाजपा पदाधिकारियों की एंट्री होगी। एक गेट से मीडिया की एंट्री होगी।  वहीं, बाकी 28 गेट पर जनता को एंट्री दी जाएगी।

 विकास भवन बने रैली कंट्रोल रूम से होगी पार्किंग होने वाली बसों की निगरानी 

प्रधानमंत्री की रैली को लेकर विळास भवन के सभागार मेंएक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा ।यहां से गांवों से ग्रामीणों को रैली में लाने के लिए लगाई गई बसों पर निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में 22 लोगों का स्टाफ तैनात किया गया है  जो बस चालकों और परिचालकों का फोन करके उनकी जानकारी समय समय पर लेते रहेंगे। मोहिउद्दीनपुर रैली में लगभग एक हजार बसों को लोगों को लाने के लिए लगाया जाएगा। गाड़ी में जाने वाली प्रत्येक बस पर दो सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। जिन्हें एक को पानी प्रमुख और दूसरे को भोजन प्रमुख नाम दिया गया है। बसों में सुबह के समय ही ग्रामीणों को नाश्ता दिया जाएगा। कंट्रोल रूम  पर तैनात कर्मचारी बसों की लोकेशन समय समय पर लेते रहेंगे और उच्चाधिकारियों को देते रहेंगे। साथ ही यदि बस में खराबी आती है और या फिर अन्य कोई बात होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम पर सूचना आएगी और उसके समाधान को टीम भेजी जाएगी। 

रातों-रात खाली कराया खेत

मोहिउद्दीपुर रैली स्थल के समीप एक गन्ने का खेत था जनसभा को देखते हुए गन्ने के  खेत को खाली करा दिया गया है। ताकि दूर तक का सबकुछ दिख सके।

शताब्दीनगर से लेकर रैली स्थल तक की जा रही सजावट

शताब्दीनगर स्टेशन से लेकर मोहिउद्दीनपुन रैली स्थल तक साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली संपर्क मार्ग पर खाली पड़े प्लाटों में सालो से पड़े कूड़े को उठाकर मिट्टी डाली जा रही है। खुले में रखे ट्रासफार्मरों को पैक करके उन् पर खतरे का निशान लगाया जा रहा है। बिजली के खंभों पर भी खतरे के निशान लगाए जा रहे हैं। डिवाइडरों की पुताई की जा रही है। प्रकाश व्यवस्थाको दुरुस्त किया जा रहा है। दिल्ली रोड पर सफेद पट्टी खींची जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts