प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की आधारशिला रखी  


मेरठ :  ताइपे, ताइवान और उत्तर प्रदेश, भारत: भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में HCL ग्रुप और फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) सुविधा की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।    

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे। इनके साथ HCL ग्रुप की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा और होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के सेमीकंडक्टर बिजनेस ग्रुप के अध्यक्ष बॉब चेन भी शामिल हुए।

इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड, HCL और फॉक्सकॉन का 60:40 संयुक्त उद्यम है। यह अत्याधुनिक OSAT सुविधा वर्ष 2028 तक परिचालन में आने की उम्मीद है। कंपनी ने इस परियोजना में लगभग ₹3,700 करोड़ का निवेश करने का संकल्प लिया है। इस सुविधा में स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल सिस्टम और औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का उत्पादन किया जाएगा। इस निवेश से 3,500 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे, स्थानीय सप्लाई चेन विकसित होगी और सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में भागीदार आकर्षित होंगे।

प्रति माह 20,000 वेफर्स की प्रोसेसिंग क्षमता वाला यह केंद्र, सेमीकंडक्टर कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही, यह सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अपने विश्व स्तरीय सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगकर्ताओं के बढ़ते आधार वाली एक
वैश्विक प्रौद्योगिकी शक्ति HCL अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है। यह न केवल नेतृत्व की विरासत को दर्शाती है, बल्कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के भविष्य की ओर एक साहसिक कदम भी है।

HCL ग्रुप की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा ने कहा, “हम भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के अटूट समर्थन के लिए अत्यंत आभारी हैं। यह परियोजना HCL ग्रुप की विकास यात्रा में एक नया अध्याय है और भारत की तकनीकी एवं विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में हमारे योगदान को और मज़बूत करती है। हम उत्तर प्रदेश में अपनी प्रतिबद्धता को और गहरा करने पर गर्व महसूस करते हैं।“

होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन यंग लियू ने कहा, “यह संयुक्त उद्यम भारत में हमारे द्वारा निर्माण, संचालन और स्थानीयकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है। हमारा BOL व्यापार मॉडल स्थानीय समुदाय का समर्थन करता है। हम अपने साझेदार HCL के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने पर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।“

No comments:

Post a Comment

Popular Posts