कारोबारी के मकान में आग लगने से बच्चे समेत 6 लोगों की मौत

 आग में फंसा रहा 30 मिनट तक फंसा रहा परिवार 

 आग से झुलसने   वालो में एक किशाेरी समेत चार बच्चे शामिल , डीएम एसएसी , एसएसएस टीम मौके 

 मेरठ।  सोमवार की रात को एक बडा हादसा हो गया। जब थाना लिसाडी गेट के इस्मालाबाद सुराही मस्जिद  के पास गली नम्बर एक में एक मकान में  मकान में आग लग गयी । जिसमें  6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक किशोरी समेत चार बच्चों समेत शामिल है । जिसमें दो जुड़वा भी शामिल है। आग से झुलसे अन्य का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

  हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम डा. वी के सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे , फायर बिग्रेड की गाडि़या व एसएसएस टीम मौके पर पहुंच गये है। संकरी गलियां होने की वजह से फायर बिग्रेड की टीम छत से मकान में पहुंची।  फिलहाल पुलिस जांच पडताल करने में जुटी है। 

हादसा  सोमवार देर रात 8 बजकर 45 मिनट  का है। सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1 इकबाल अपने भाई के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था। घर में उसकी पत्नी औस सास और 5 बच्चे अकेले थे। तभी अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। पड़ोसियों ने घर में आग की लपटें उठती देखी और हंगामा मचा दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों का गोदाम है जबकि ऊपर की मंजिल पर परिवार के लोग रहते है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। 

घायलों को बचाने में रिश्तेदार भी झुलसा 

 इकबाल के मकान में जब आग लती तो घायलो को बचाने के रिश्तेदार शहजाद भी आग सेझुलस गया।द्ध  इकबाल की पत्नी बानो गंभीर रूप से घायल है। इकबाल भी आग सेझुलसने से अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात को एडीजी भानु भाष्कर और डीआई जी कलानिधि नैथानी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। 

मरने वालो में

रूखसार, अददस , नबिया, इनायत, महविश व हम्माद शामिल है। नबिया और इनायत दाेनो जुड़वा बहने है। 

बोले अधिकारी 

 किदवई नगर के एक मकान में आग लगने  से एक महिला और परिवार के पांच बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गयी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम को लगाया गया है। 

 अविनाश पांडे - एसएसपी मेरठ 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts