सेंट्रल मार्केट के लिए ध्वस्तीकरण पुलिस फोर्स मांगी

मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले में आवास एवं विकास परिषद ने अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। परिषद अधिकारियों ने पुलिस फोर्स की मांग 'की है। आज परिषद अधिकारी एसएसपी से भी मिलने का प्रयास करेंगे। सोमवार को लखनऊ से मेरठ पहुंचे परिषद के उच्चाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन के निर्देश दिए।

 सुप्रीम कोर्ट ने 27 जनवरी को सेंट्रल मार्केट समेत आसपास हुए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। परिषद को छह सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। परिषद अधिकारियों ने अभी तक की कार्रवाई में व्यापारियों की दुकानों पर नोटिस चस्पा करते हुए फ्रंट सेटबैक छोड़ने के लिए दुकानों पर लाल निशान लगाए हैं, जिससे दुकानदार निशान तक अपनी दुकानों में हुए अवैध निर्माण को स्वयं हटा लें। कुछ व्यापारियों ने अवैध निर्माण हटानेशुरू कर दिए हैं लेकिन अभी भी एक हजार से ज्यादा अवैध निर्माण कार्रवाई की जद में हैं। परिषद ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण शुरू होना है। अधिकारियों ने बताया कि पीएम के दौरे के चलते पुलिस बल नहीं मिल पा रहा था। अब पुलिस फोर्स की मांग की जाएगी।

व्यापारी आज करेंगे हनुमान की पूजा-आराधना

मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर जागृति विहार में फिर ध्वस्तीकरण की लटकी तलवार को लेकर व्यापारी परेशान है। आज व्यापारी परिवार के साथ हनुमानजी की पूजा-आराधना करके मांगेंगे। सेंट्रल मार्केट में आज हिन्दू उनसे न्याय की लड़ाई के लिए शक्ति महासभा की ओर से आयोजन किया जाएगा। सेंट्रल मार्केट-जागृति विहार के व्यापारी इसमें परिवार के साथ शामिल होंगे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts