रिकॉर्ड

 पहले ही दिन एक लाख ने किया सफर मेट्रो-रैपिड में

मेरठ। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ने सोमवार को संचालन के पहले ही दिन इतिहास रच दिया। सोमवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने नमो भारत और मेट्रो से सफर किया।

रैपिड-मेट्रो का इस तरह स्वागत होना बताता है कि लोग आंधुनिक और समय बचाने वाले ट्रांसपोर्ट सिस्टम को कितने बेताब थे।नमो भारत के मेरठ खंड और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के बाद सोमवार को पहले ही दिन स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सफलता की नई कहानी लिखी गई है।सोमवार रात एनसीआरटीसी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक यात्रियों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई, जिसने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

रात 10 बजते ही मेरठ में एक लाख हो गई संख्या

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार रात 10 बजते ही मेरठ के बेगमपुल स्टेशन पर जो टिकट जारी हुए, उसके अनुसार यात्रियों की कुल संख्या एक लाख आठ हो गई। अन्य स्टेशनों का डाटा एनसीआरटीसी के अधिकारी करने में जुटे रहे।अधिकारियों का कहना है मेरठ के मोदीपुरम और दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर अंतिम नमो भारत के पहुंचने का समय 10.55 बजे का है। पहुंचन ऐसे में अंतिम रिपोर्ट मंगलवार को उपलब्ध हो सकेगी।

सप्ताह का पहला दिन होने के कारण सोमवार को गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और छात्रों ने निजी वाहनों के बजाय नमो भारत और मेट्रो को चुना। एनसीआरटीसी प्रशासन को भीड़ की उम्मीद थी, लेकिन एक लाख का आंकड़ा अनुमान से भी कहीं अधिक रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts