इंडिया सोलर एंड ई-व्हीकल एक्सपो 2026 का भव्य समापन
तीसरे दिन भी उमड़ी भारी भीड़, माइक्रोटेक ने जीता सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
मेरठ। आईए भवन में आयोजित इंडिया सोलर एंड ई-व्हीकल एक्सपो 2026 का आज तीसरे एवं अंतिम दिन भव्य समापन हुआ। कार्यदिवस होने के बावजूद एक्सपो में लोगों की अच्छी-खासी फुटफॉल रही और उद्योग, व्यापार तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
एक्सपो के साथ-साथ आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी (CEC) बैठक भी आईए भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईआईए ने की। बैठक में आलोक अग्रवाल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तथा दीपक बजाज, जनरल सेक्रेटरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
सायं लगभग 5:00 बजे समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मेरठ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश सिंह, अतिरिक्त निदेशक, उद्योग विभाग उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और सौर ऊर्जा एवं ई-वाहनों को भविष्य की आवश्यकता बताया।समापन अवसर पर सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार Microtek को प्रदान किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः Luminous, Luno एवं Loom को प्रदान किए गए। विजेताओं को सम्मानित कर उनके नवाचार और प्रस्तुति की सराहना की गई।तीन दिवसीय इस एक्सपो ने उद्योग, नवाचार और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। आयोजन ने न केवल सौर ऊर्जा एवं ई-वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि उद्योग जगत, प्रशासन एवं आमजन के बीच सार्थक संवाद का भी सशक्त मंच प्रदान किया।



No comments:
Post a Comment