रोटेरियन योगेश मोहन गुप्ता बने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के सीओएल प्रतिनिधि

- बड़ौत में सफलतापूर्वक संपन्न हुए चुनाव

मेरठ/बड़ौत। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के काउंसिल ऑन लेजिस्लेशन (सीओएल) प्रतिनिधि के चुनाव में रोटेरियन योगेश मोहन गुप्ता विजयी घोषित हुए और उन्हें सीओएल प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। इस चुनाव में कुल 112 रोटरी क्लबों ने भाग लिया। अध्यक्षों के मत सहित कुल 135 वोट डाले गए। चुनाव में रोटेरियन योगेश मोहन गुप्ता को 73 मत प्राप्त हुए, जबकि रोटेरियन राजीव रस्तोगी को 60 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रोटेरियन योगेश मोहन गुप्ता विजयी घोषित हुए। रोटेरियन योगेश मोहन गुप्ता आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। इस अवसर पर उनके सुपुत्र रोटेरियन मयंक अग्रवाल ने भावपूर्ण तरीके से गले लगाकर बधाई दी। पिता-पुत्र का यह भावुक एवं आत्मीय मिलन सभी उपस्थित जनों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार क्षण बन गया।

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के काउंसिल ऑन लेजिस्लेशन (सीओएल) प्रतिनिधि के चुनाव बड़ौत में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यह चुनाव रोटरी इंटरनेशनल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुप्त मतदान द्वारा कराया गया। डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व ने विजेता को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी क्लबों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही चुनाव समिति, स्वयंसेवकों एवं सभी रोटेरियन्स के अनुशासन, सहयोग और एकता की सराहना की, जिनके प्रयासों से चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं पदाधिकारियों ने विजेता को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन जी.एस. धामा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन हरि गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन संजीव रस्तोगी तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन दीपक शर्मा ने रोटेरियन योगेश मोहन गुप्ता को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

आगामी गवर्नर रोटेरियन पायल गौड़ एवं आगामी गवर्नर रोटेरियन तावेर रस्तोगी ने भी विजेता योगेश मोहन गुप्ता को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इसके अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट के सभी मंडल अध्यक्षों, सचिवों एवं वरिष्ठ रोटेरियन्स ने भी विजेता को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। रोटरी इंटरनेशनल अपने सेवा, नेतृत्व एवं नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts