रोज़दारों के लिए सेहत का खज़ाना है 'खजूर'

- रमज़ान में कई क़िस्म की खजूरें बाज़ार में 

- अच्छी खजूरें 500 से 1500 रुपए प्रति किलो 

मेरठ। रमज़ान के पवित्र माह में खजूरें रोज़दारों के लिए सेहत का भरपूर खज़ाना हैं। चिकित्सकों के अनुसार खजूरें ऊर्जा, फाइबर, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम का प्राकृतिक स्रोत हैं।

 रमज़ान के महीने के चलते इस समय कई प्रकार की खजूरें बाज़ार में मौजूद हैं। इन खजूरों की कीमत 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए प्रति किलो तक हैं। 

 खजूरें और उनके दाम (प्रति किलो) / (1) सुकरी रुतब - 500 रुपए (2) सुकाई - 600 रुपए (3) क़लमी - 750 रुपए (4) अंबर - 1400 रुपए (5) अजवा - 1400 (6) मेडजूल - 1500 रुपए

 100 ग्राम खजूर में पोषक तत्व / (1) कैलोरी - 277 से 314 (2) कार्बोहाइड्रेट - 75 ग्राम (3) फाइबर - 7 ग्राम (4) प्रोटीन - 2 ग्राम (5) पोटेशियम - 656 मिलीग्राम (6) मैग्नीशियम - 54 मिलीग्राम

No comments:

Post a Comment

Popular Posts