जिला पंचायत की बाेर्ड बैठक में 30 कराेड़ की कार्ययोजना पर लगी मोहर
जिला पंचायत 33 स्कूलों को लेगा गोद, नौचंदी मैदान में लगाई जाएगी भारत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा
जिलापंचायत सभागार का नाम अब स्व. अजित सिंह सभागार से पुकारा जाएगा
मेरठ। गांवों की दिशा तय करने वाली जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में इस बार विकास ओर जनसुविधाओं को केन्द्र में रखकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये । कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्ययक्षता में आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 की 30 करोड़ रूपये वार्षिक कार्ययोजना को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में सबसे अधिक जोर ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर रहा।
ओडीएफ ( खुले में शौच मुक्त)स्थिति को बनाए रखने के लिए प्रत्येक विकास खंड में कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया इससे गांवों में नियमित कचरा उठान ओर साफ -सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में एक प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प का निर्णय भी लिया गया। इसके जरिए भवन मरम्मत ,शौचालय , पेयजल ओर बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुददढ करने के लिए पब्लिक हेल्थ यूनिट ओर नए स्वास्थ्य उप केन्द्रों के निर्माण को भी मंजूरी दी गयी।
जिला पंचायत कर्मचारियों की पदोनत्तिसे संबधित चयन समिति की कार्रवाही को अनुमोदन किया गया। साथ ही विवादित विकास कार्याे के स्थान पर संशोधित प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरोध पर सदन ने जिला पंचायत सभागार का नाम किसान मसीहा चौ. अजित सिंह सभाागार रखने का प्रस्ताव भी पारित किया।
जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने मेट्रो स्टेशनों के नाम महापुरूषों के नाम पर रखने के साथ नौंचदी मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की । इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। जिस पर प्रस्ताव को पास कर दिया गया। बैठक में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, एमएलसी धमेन्द्र भारद्वाज, सीडीओ नूपूर गोयल, सीएमओ डा अशोक कटारिया , अनिकेत भारद्वाज, पूनम शर्मा ,हिमांशू , अजित बना आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment