वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान 7 मार्च को
विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
मेरठ। 1857 के क्रांति नायक शहीद धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा 7 मार्च को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करनेवाली 51 महिलाओं को सम्मानित करेगा।
बच्चा पार्क के पास पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक के हॉल में जानकारी देते हुए संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि संस्थान द्वारा *“वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान – 2026”का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, समाज सेवा, संस्कृति, इतिहास, धर्म, शोध, श्रमिक, जनसंपर्क एवं नेतृत्व—में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाली 51 महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो प्रेरणादायी महिलाएं उल्लेखनीय कार्य कर रहीं हैं और सम्मान समारोह में सम्मानित होना चाहती है, तो वह अपने कार्यों का संपूर्ण विवरण निर्धारित प्रपत्र पर 28 फरवरी तक मोबाइल नंबर 92869 49154 के व्हाट्सएप पर उपलब्ध करा सकती हैं।
बताया कि जिन महिलाओं का चयन किया जाएगा, उन्हें 7 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे कार्यक्रम स्थल — ब्रह्मा कुमारीज भवन शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली रोड, मोहकमपुर, मेरठ — पर उपस्थित होना होगा। वहां उन्हें भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम उन महिलाओं की पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा जिन्होंने पुस्तक लेखन का कार्य किया है। यह विमोचन भी सम्मानित की जाने वाली 51 महिलाओं में शामिल लेखिकाओं का ही होगा।
इस दौरान सरबजीत कपूर, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, पूर्व प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा , मुनीश पटेल तथा प्रधानाचार्य सुगम सिंह धामा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment