इंटरनेशनल सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का आगाज
6 कोर्ट पर 26 तक टूर्नामेंट का किया जाएगा आयोजन
मेरठ। कचहरी स्थ्ति एलेक्जेंडर में शु्क्रवार से इंटनेशनल सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन आरंभ हो गया। अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने ने किया। टूर्नामेंट आगामी 26 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा।
उद्घाटन के साथ ही क्लब के तीन टेनिस कोर्ट और विक्टोरिया पार्क के तीन कोर्ट पर मुकाबले शुरू हो गए। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष राहुल दास, टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित संगल, अमन अग्रवाल, आनंद अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अनुभवी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे
700 पॉइंट का यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 30 से 80 वर्ष के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक खेली जाएगी। देश-विदेश से आए अनुभवी खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।मेरठ को लगातार दूसरी बार इस स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला है। पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) इंग्लैंड ने “बेस्ट टूर्नामेंट 2025” का अवॉर्ड दिया था। उसी सफलता को देखते हुए आईटीएफ और ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने एक बार फिर मेरठ को इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चयनित किया।


No comments:
Post a Comment