जेपी एकेडमी में स्पोर्ट्स डे आयोजन में छात्रों में दिखा जोश
मेरठ। रविवार को जेपी एकेडमी, मवाना रोड, में स्पोर्ट्स डे का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विशाल अग्रवाल, निदेशक कर्नल आर. एस. जाखड़ और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के शूटर श्री बिलाल रिज़वी द्वारा गणेश जी के चित्र के सामने दीप जलाकर की गई।
इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कई अन्य विद्यालयों से आए अतिथियों की उपस्थिति भी रही। इनमें स्टार पब्लिक स्कूल के मो. फुरकान, राजदीप पब्लिक स्कूल के श्री राज कुमार, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की श्रीमती रुचिका तोमर, ट्रिकल बेल पब्लिक स्कूल की श्रीमती प्रज्ञा शर्मा, बालविहार पब्लिक स्कूल के श्री कुलदीप, मॉल्डर्स पब्लिक स्कूल के कर्नल शर्मा और लावड़ के चेयरमैन श्री मोहन सेन शामिल रहे।सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए और विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।



No comments:
Post a Comment