नोएडा में 32वीं मंजिल से कूदा 12वीं का छात्र

मौके पर ही हो गई मौत, पढ़ाई को लेकर था परेशान

नाेएडा। नोएडा सेक्टर-168 में 12वीं क्लास के एक छात्र ने पढ़ाई के तनाव में सोसाइटी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप गया।  जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि छात्र पढ़ाई के चलते काफी तनाव में था. हालांकि, परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे स्थित सन वर्ल्ड अरिस्टा सोसाइटी में डायल-112 पुलिस को एक छात्र के आत्महत्या की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच में पता चला है कि 12वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र आर्यन काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। इसी के चलते उसने सोसाइटी की 32वीं मंजिल से छलांग लगा दी. वह दिल्ली के साकेत में स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहा था।

सोसाइटी की छत से कूदा आर्यन

शनिवार को उसका प्रैक्टिकल था। दोपहर करीब 1 बजे वह स्कूल से प्रेक्टिकल देकर घर लौटा था। इस दौरान वह अपने टावर में जाने की बजाय एक दूसरे टावर में चला गया। लिफ्ट में चढ़ते समय आर्यन ने कैमरे में देखते हुए विक्ट्री का साइन बनाया था। इसके बाद सोसाइटी की छत से नीचे कूद गया, गिरते ही उसकी मौत हो गई। नोएडा की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा गए है।

परिवार ने क्या बताया?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस मोबाइल फोन कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। उनके पिता कारोबारी है और मां ग्रहणी हैञ परिवार में आर्यन की एक बड़ी बहन भी है, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। परिवार ने पुलिस को बताया कि आर्यन पढ़ाई में मेधावी था, लेकिन बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts