रमाबाई जंयती के अवसर पर लालामहमदपुर में कार्यक्रम का आयोजन 

 मेरठ । रविवार को  लाला महमदपुर में अखिल भारतीय प्रबुद्ध साहित्यक एवं सामाजिक संस्था के सौजन्य से रमाबाई की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

 कार्यक्रम की शुरुआत  रमाबाई और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि द्वारा की गई । दीप प्रज्वलित करने वालों में डॉक्टर किरण सिंह , डोरी लाल भास्कर , मंगल सिंह  मंगल , रीना खेड़ा , सुरेंद्र खेड़ा , बीना मंगल , राजकुमार सागर,धर्मेंद्र मित्रा , हरि नारायण दीक्षित , अशोक टकसालिया, प्रेमचंद  आदि लोग उपस्थित रहे।  संचालन कवि सुरेन्द्र खेड़ा ने किया । तत्पश्चात काफी कवियों ने माता रमाबाई पर कविताएं पढ़कर उनको श्रद्धांजलि दी।  कार्यक्रम में सीताराम, चमन सिंह क्रांतिकारी ,देवेंद्र बौद्ध, अंशुल सिद्धार्थ, प्रेमलाल मोंगिया ,विवेक सिद्धार्थ ,आदि लोग शामिल रहेl

No comments:

Post a Comment

Popular Posts