मोबाइल पर गेम खेलते समय दीमाग की नस फटी, दिल्ली के उपचार के दौरान मौत
-हेडफोन लगाए था, ब्लड प्रेशर 300 पार पहुंचा, परिवार में मचा कोहराम
मेरठ। मोबाइल ने एक युवक की और जान ले ली। युवक की ऑन लाइन गेम खेलते समय हालत बिगड़ी थी। हेडफोन लगाकर गेम खेलने के दौरान उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को दिल्ली में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
देहली गेट क्षेत्र के खैरनगर निवासी मोहम्मद कैफ अपने दोनों कानों में हेडफोन लगाकर गेम खेल रहे थे। अचानक उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के होप नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया था। कैफ के पिता फारूक जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्होंने बताया अस्पताल ले जाते समय उनके बेटे का बीपी 300 के पार था। डॉक्टरों ने हाई बीपी को ही ब्रेन हैमरेज और दिमाग की नस फटने का कारण बताया है। मोहम्मद कैफ अपने पिता के काम में हाथ बंटाते थे और उन्हें रील बनाने का भी शौक था। परिवार ने यह भी जानकारी दी कि कैफ को करीब 10 साल पहले भी हाई बीपी बढ़ने की शिकायत हुई थी। उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने पुष्टि की जिस दिन उन्हें अस्पताल लाया गया, उनका बीपी बहुत बढ़ा हुआ था, जिससे यह घटना हुई।
इस सबंध में बोले चिकित्सक
बच्चों के व्यवहार के सूक्ष्म संकेतों को पहचानें। यदि बच्चा अचानक चुप रहे, उसे नींद न आए, वह अंधेरे कमरे में समय बिताए या उसकी भूख कम हो, तो ये चिंतनीय हैं। उसे जासूसी के लहजे में नहीं, बल्कि मित्र की तरह बात करें।
डा कमलेन्द्र किशोर , मनो रोग विशेषज्ञ
सक्रिय निगरानी और तकनीकी शिक्षा स्वयं माता-पिता को समझनी होगी। बच्चा क्या देख रहा है जाने लेकिन इसे बच्चे की निजता का सम्मान के साथ सुरक्षा कवच की तरह लागू करें।
डा. विश्वास चौधरी प्रभारी चिकित्सक संयुक्त अस्पताल किठौर


No comments:
Post a Comment