लंबे समय बाद रियलिटी टीवी में लौटे सिद्धार्थ भारद्वाज
मुंबई। रियलिटी टीवी का जादू हमेशा से ही दर्शकों को अपनी ओर खींचता आया है। कई सितारे इन शो के जरिए अपनी पहचान बनाते हैं, जबकि कुछ दर्शकों की नजरों में लंबे समय तक बने रहते हैं। सिद्धार्थ भारद्वाज भी ऐसे ही सितारों में से एक हैं। लंबे समय तक रियलिटी टीवी से दूर रहने के बाद अब सिद्धार्थ एक नए और अनोखे शो 'द 50' के जरिए फिर से लौट रहे हैं।
इस कड़ी में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने क्यों रियलिटी शोज से दूरी बनाई और 'द 50' के लिए क्यों हां की। सिद्धार्थ ने कहा, ''मुझे 'द 50' की अनोखी शैली काफी पसंद आई। ऐसा शो भारत में कभी नहीं हुआ और इसका फॉर्मेट थोड़ा उथल-पुथल वाला है। मुझे ऐसे माहौल में काम करना बेहद पसंद है, जहां अप्रत्याशित परिस्थितियां हों और सब कुछ चुनौतीपूर्ण हो।
सिद्धार्थ ने कहा, ''टीवी या ओटीटी पर कोई ऐसा शो आया ही नहीं, जो मेरे पिछले शो जितना बड़ा या चुनौतीपूर्ण हो। मैं छोटे प्रोजेक्ट्स करने से बचा, लेकिन मैंने एक्टिंग पर ध्यान दिया और वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया। मेरा मकसद था कि लोग मुझे सिर्फ रियलिटी शो के लिए टाइपकास्ट न करें। मैं अपनी एक्टिंग स्किल को भी निखार सकूं।


No comments:
Post a Comment