एसआईआर में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार 

एसडीएम की तहरीर सरधना थाने में मुकदमा दर्ज 

 मेरठ। एसआइआर के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही बरतने पर सरधना के खंड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर की तहरीर पर सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी को एसआइआर से जुड़े मामलों की समयबद्ध सुनवाई और रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी, लेकिन उन्होंने न तो निर्धारित कार्य किया और न ही उच्चाधिकारियों को कोई सूचना दी। बताया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना शनिवार से बिना किसी पूर्व सूचना और बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित थे।

तहसील सभागार में मतदाताओं की सुनवाई की दी गई थी जिम्मेदारी 

उन्हें तहसील सभागार में ही मतदाताओं के एसआइआर नोटिस की सुनवाई की जिम्मेदारी दी गई थी। लापरवाही के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने इसे सरकारी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस को तहरीर दी।

लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं: एसडीएम 

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उनके स्थान पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को नोटिस सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मामले की जांच व आगे विभागीय कार्रवाई को भी बीएसए को पत्र जारी किया गया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts