कांवड़ पटरी मार्ग पर बदमाशों ने किया वाहनों पर पथराव,  पुलिस को भी नहीं बख्शा

 पथराव में एक व्यक्ति घायल, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

पुलिस ने घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा

मेरठ। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर बदमाशों ने रोड होल्डअप कर कई वाहनों को निशाना बनाया। बदमाशों ने रास्ते से गुजर रहे वाहनों पर पथराव कर लूटपाट का प्रयास किया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूटे गए। वहीं मुजफ्फरनगर पुलिस भी निजी वाहन से कहीं दबिश देने जा रही थी। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया।

रविवार देर रात सरधना कस्बे के मुहल्ला भुलेरिया निवासी शाकिब पुत्र फुरकान जिला मुजफ्फरनगर से एक सगाई समारोह में शामिल होकर सरधना लौट रहे थे। कार शाकिब चला रहे थे। उनके बराबर में पेट्रोल पंप संचालक नसीम, पीछे जीशान कुरैशी, इब्राहिम व इकबाल बैठे थे।जब वह रात करीब बारह बजे अटेरना चौकी से कुछ दूरी पर अटेरना और कपसाढ़ के बीच में पहुंचे। उसी दौरान पांच बदमाशों ने कार पर पथराव शुरू कर दिया और लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान एक पत्थर जिशान कुरैशी के लिए गया और वह घायल हो गए।

आनन-फानन में वह अटेरना चौकी पर पहुंचे। लेकिन वहां कोई नहीं था। जब वह वहां से चले। बताया गया कि तभी एक और उनके पीछे गाड़ी आ रही थी। उस पर भी पथराव किया। जिसमें चालक बाल बाल बच गया। वहीं मुजफ्फरनगर पुलिस निजी गाड़ी में गाजियाबाद दबिश देने जा रही थी। लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। साथ ही ट्रक पर भी पथराव किया । तभी सूचना पर 112 पहुंची और घंटों बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन सुराग नहीं लगा।

इन्होंने कहा

घटना को अंजाम देने वाले शराबी हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो-तीन गाड़ियों के शीशे टूटे हैं। मामले की गहनता से जांच चल रही है जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।दिनेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना सरधना।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts