संभल में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

 सरकारी जमीन पर बना था, कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी तैनात
संभल।जिले के बनियाठेर के नरौली नगर पंचायत में अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ। सरकारी जमीन पर बना मदरसा गिराया गया। बुलडोजर एक्शन के लिए प्रशासनिक टीम मौजूद है। कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी तैनात है।
जानकारी के अनुसार, चंदौसी के नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं में सरकारी भूमि पर बने मदरसे पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही।
तहसीलदार चंदौसी रवि सोनकर की ओर से 22 जनवरी को दो गाटा संख्या की भूमि को लेकर बेदखली के आदेश किए गए थे। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में रास्ता और खाद के नाम दर्ज है। बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीओ पुलिस बल और टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद बुलडोजर ने मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। कार्रवाई चल रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts