एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात बदमाश अमजद

- एसपी पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, खत्म होने तक की फायरिग


 कुख्यात बदमाश वर्दी में लोगों को लूटता था


मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने बदमाश को कई बार सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कार्बाइन और पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की ओर से कुल 20 राउंड फायरिंग की गई। इसमें एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ गजेंद्र सिंह और कोतवाल सुभाष अत्री बाल-बाल बच गए। उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी।
दरोगा संदीप चौधरी और सिपाही अशफाक के हाथ में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाब देते हुए 4 राउंड फायरिंग की। इस दौरान अजमद को गोली लगी। वह गिर पड़ा। पुलिस उसे उठाकर गाड़ी तक ले गई, फिर बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुई। 40 साल का बदमाश अजमद मुजफ्फरनगर के ही शाहपुर का रहने वाला था। उस पर यूपी, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में कुल 40 मुकदमे दर्ज थे। 2021 में राजस्थान के चुरू में मुथूट फाइनेंस से 5 किलो सोना लूटा था। पुलिस की वर्दी में ही वह अक्सर वारदात को अंजाम देता था। उसने हाल ही में बुढ़ाना थाने में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इसी मामले में उसकी तलाश कर रही थी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ 20–25 मिनट तक चली। बदमाश ने पुलिसवालों पर तब तक फायरिंग की, जब तक उसकी पिस्टल और कार्बाइन की गोलियां खत्म नहीं हो गईं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे मुठभेड़ में शातिर अपराधी अमजद से मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का ईनामी अपराधी अमजद घायल हुआ था। सीएचसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह यूपी के अलावा, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में भी वांटेड था।

मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में मचा रखा था आतंक
अमजद यूपी समेत दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार में भी वांछित अपराधी था। उसके खिलाफ कुल 40 मुकदमे दर्ज हैं। खासकर यूपी के मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में उसने काफी आतंक मचा रखा था। मुजफ्फरनगर में उसके खिलाफ 21 और गाजियाबाद में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा यूपी के बिजनौर में 2, मेरठ में 1, गाजीपुर में 1, और बिहार में 1, राजस्थान में 1, दिल्ली में 2, और नोएडा में 1 मुकदमा दर्ज है।

पुलिस वर्दी पहनकर करता था लूट
अमजद ने 2012 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। महज एक साल में इतना आतंक मचा दिया कि 2013 तक उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी और हरिद्वार के कोतवाली गंगनहार से गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया। अमजद पुलिस की वर्दी पहनकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। विरोध करने पर तुरंत फायरिंग कर देता था। 2017 में लूट की कोशिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद अमजद सुर्खियों में आ गया। इसके अलावा उसके खिलाफ जानलेवा हमले के 4 मामले दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts