महाशिवरात्रि पर रेंज को 29 जोन, 88 सेक्टर में बांटा
सुरक्षा में तैनात रहेंगे 37 राजपत्रित अधिकारी, 54 क्यूआरटी टीम गठित
महाशिवरात्रि पर डीआइजी ने की सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा
मेरठ।महाशिवरात्रि पर डीआइजी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा इंतजाम की गुरुवार को समीक्षा की. रेंज को 29 जोन, 88 सेक्टर में बांटा गया है. तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए है. 54 क्यूआरटी टीम का भी गठन किया गया है. इस दौरान संवेदनशील केन्द्रों की समीक्षा 37 राजपत्रित अधिकारी करेंगे.
डीआइजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुरक्षा में सात अपर पुलिस अधीक्षक, 30 सीओ, 139 निरीक्षक, 783 दारोगा, 777 मुख्य आरक्षी, 927आरक्षी, 265 होमगार्ड व पीआरडी जवान तथा पीएसी की पांच कंपनी तैनात रहेंगी. उन्होंने बताया कि रेंज में 21 मंदिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा. मेरठ में पांच, बुलंदशहर 12,बागपत में एक व हापुड़ में तीन स्थानों पर जलाभिषेक होगा. 27 कांवड़ मार्ग से शिव भक्त आएंगे. 21 स्थानों पर मेले लगेंगे. 14 घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है.
20 शोभायात्रा व मार्गों पर जरूरी प्रबंध
89 स्थानों पर शिविर भंडारे लगेंगे. डीआइजी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर रेंज में 165 स्थान चिंहित किए गए है. 58 वैरियर चेकिंग के लिए बनाए गए है.
उन्होंने बताया कि बागपत के पुरा महादेव मंदिर, औघडनाथ मंदिर, बाबा ओबकेश्वर महादेव मंदिर अहार, सबली मंदिर पर विशेष बंदोबस्त किए गए है. उन्होंने वञ्चड़ मार्ग पर किसी भी आपात स्थिति सेनिपटने के बंदोबस्त करने को कहा. मों पर जरूरी प्रबंध किए जाए, मंदिरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगाह रखने को कंट्रोल रूम बनाया जाए. प्रमुख स्थानों पर लगातार जांच व तलाशी ली जाए. वाहनों के आवागमन वी योजना तैयार की जाए. आगजनी, छेड़छाड़ व चेन स्नॅचिंग की घटनाएं रोकने को व्यवस्था की जाए. उन्होंने औघड़नाथ मंदिर का रीिक्षण भी किया. यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की डीएम व एसएसपी से जनकरी ली.


No comments:
Post a Comment