T20 वर्ल्ड कप 2026

इटली ने नेपाल को 10 विकेट से मात देकर रचा इतिहास

 इटली T20 वर्ल्ड कप मैच 10 विकेट से जीतने वाली पहली डेब्यू करने वाली टीम बनी

 दो भाइयों ने अपने दम पर इटली को चखाया जीत को स्वाद 

 मुंबई।  टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच हारने के बाद, इटली ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। खास बात यह है कि नेपाल की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उलटफेर की कगार पर था, लेकिन इटली के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

खास बात यह है कि इटली T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली पहली डेब्यू करने वाली टीम बन गई है। इसके अलावा ओमान के बाद T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दस विकेट से जीत दर्ज करने वाली इटली दूसरी एसोसिएट टीम बन गई। वहीं T20 इंटरनेशनल में ये नेपाल की दूसरी 10 विकेट से हार थी। इससे पहले, उन्हें 2025 में वेस्टइंडीज ने इसी अंतर से हराया था।

दो भाईयों की शानदार पारी ने इटली को दिलाई   दस विकेट से जीत 

इटली के ओपनर जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की वजह से टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 12.4 में ही 124 रन का टारगेट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। जस्टिन ने 44 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली नेपाल की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की तरफ से आरिफ शेख 27 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। कुछ बल्लेबाजों को शुरुआत मिली लेकिन कोई भी इसका फायदा उठाकर हाफ सेंचुरी नहीं बना सका। इनिंग में छह सिंगल-डिजिट स्कोर शामिल थे.और आखिर में टीम 19.3 ओवर 123 रन पर ऑल आउट हो गई।

इटली के दाएं हाथ के लेग-ब्रेक बॉलर क्रिशन कलुगामागे ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा बेन मानेंटी चार ओवर में दो विकेट लिए, जबकि जेजे स्मट्स, अली हसन और जसप्रीत सिंह को भी एक-एक विकेट मिला। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts