प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को ‘नमो भारत ट्रेन’ (आरआरटीएस) शताब्दी नगर से मोदीपुरम खंड का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अध्यक्षता में हिंडन एयरपोर्ट पर समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश
मेरठ/गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हिंडन एयरपोर्ट स्थित मीटिंग हॉल में मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी 22 फरवरी, 2026 को प्रस्तावित आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) ‘नमो भारत ट्रेन’ के मेरठ में शताब्दी नगर से मोदीपुरम तक निर्मित रेलखंड के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उक्त रेलखंड का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इस खंड के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ मेरठ एवं आसपास के जनपदों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उद्घाटन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, जनसुविधाओं तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आरआरटीएस परियोजना के संचालन प्रारंभ होने से क्षेत्र को तीव्र, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत एवं बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ प्राप्त होगा।
समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त मेरठ श्री भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी मेरठ श्री भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ श्री कलानिधि नैथानी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्वबोध के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
82 किलोमीटर लंबा नमो भारत का दिल्ली-मेरठ रुट
नमो भारत का दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रुट कुल 82 किलोमीटर लंबा है और इसमें कुल 16 स्टेशन हैं। फिलहाल इनमें से 11 स्टेशन चालू हो चुके हैं। इस रूट पर सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और आखिरी स्टेशन मोदीपुरम डिपो जैसे प्रमुख स्टेशन हैं। इस हाई-स्पीड रूट से दिल्ली से मेरठ की यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी।
अनुमान के अनुसार, सराय काले खां से मोदीपुरम डिपो तक नमो भारत ट्रेनों का फुल टाइम टेबल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। हर स्टेशन पर रुकते हुए भी पूरी 82.15 किलोमीटर की दूरी एक घंटे से कम समय में तय कर ली गई है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह प्रोजेक्ट दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बना देगा।
रैपिड के स्टेशन ओर स्टापेज
मेरठ मेट्रो कारिडेार की लंम्बाई 23 किलोमीटर है। इसमें 18 किलो मीटर का हिस्सा एलिवेटेड है और पांच किलोमीटर का सेक्शन भूमिगत है। मेरठ में कुल 13 स्टेशन है। इसमें से 9 स्टेशन एलिवेटेड और तीन स्टेशन भूमिगत स्टेशन है। एक स्टेशन डिपो स्टेशन ग्राउंड लेवर पर होगा।
मैट्रो के स्टापेज
मेरठ साऊथ एलिवेटेड , परतापुर एलिवेटेड, रिठानी एलिवेटेड , शताब्दी नगर एलिवेटेड , ब्रह्रापुरी एलिवेटेड , मेरठ सैंटल भूमिगत, भैंसाली भूमिगत, बेगमपुल भूमिगत, एमईएस कॉलोनी एलिवेटेड , डौरली एलिवेटेड, मेरठ नार्थ एलिवेटेड, मोदीपुरम एलिवेटेड ओर मोदीपुरम धरातल पर ।
नमो भारत के स्टापेज
न्यू अशोक नगर, आंनद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद ,गुलधर,दुहाई डिपो, मुरादनगर , दुहाई डिपो, मुरादनगर , मोदीनगर दक्षिण, मोदीनगर उत्तर, मेरठ दक्षिण, परतापुर, शताब्दी नगर, बेगमपुल , मोदीपुरम होंगे। अभी तक न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक नमोभारत चल रहा है।
रैपिड का बोझ उठाएगे 2890 पिलर
सराय काले खां से मोदीपुरम रैपिड का बोझ उठाने के लिए 2890 बनाए गये । जिनके ऊपर से मैट्रो व नमाे भारत ट्रेन दाैडेगी।
प्रदूषण भी घटाएगी रैपिड रेल
सराय काले खा से मोदीपुरम तक चलने वाली नमाे भारत व मैट्रो प्रदूषण को कम करने में सहायक सिद्ध साबित होगी। हर साल लभगभ ढाई लाख टन कार्बन उत्सर्जन घटाएगी। पूरे कॉरिडोर पर संचालन आरंभ होने से एनसीआर की सड़कों से लगभग एक लाख वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। यह वह वाहन होंगे जिनके यात्री अपने वाहन छोड़कर रैपिड से सफर करेंगे । काॅरिडोर के यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम भी बेहद खास है।
शहर वासियों को ब्रेसबी से इंतजार
सराय काले खा से मोदीपुरम परियोजना का उद्घाटन का जहां आगामी 22 फरवरी को शुभारंभ करेंगे। वही शहरवासियों को इसका ब्रेसबी से इंतजार है। मेरठ व आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोगे नौकरी करने के लिए गाजियाबाद ्र्र नोएडा व दिल्ली जाते है। अभी उन्हें मेरठ दक्षिण तक जाना पड़ता था। इससे काफी समय खराब हो रहा था। लेकिन आगामी 22 फरवरी से मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम रेल खंड का शुभारंभ होने से उन्हें का आराम मिलेगा। उन छात्रो को काफी फायदा होने वाला है। जो पढाई करने के लिए दिल्ली व गाजियाबाद जाते है। अब उन्हें शहर से ही नमो भारत ट्रेन मिलेगी।


No comments:
Post a Comment