लव जिहाद के विरोध में हिन्दू महापंचायत
हिन्दूवादी नेता हाउस अरेस्ट, लड़की बोली- मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं
मेरठ। बैंककर्मी आकांक्षा और शाहवाज की शादी विवादों में घिर गई है। चाचा के 'लव जिहाद' के आरोप लगाते हुए धर्मांतरण और संपत्ति हड़पने की साजिश की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि युवती ने कहा- वह साहिल से ही शादी करेगी और अपने चाचा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
वहीं आज जहां शादी होनी थीं वहीं पर हिन्दू संगठनों ने महापंचायत की घोषणा कर दी। महापंचायत की सूचना पर पुलिस अलर्ट मोड पर है। गाजियाबाद में हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी के महापंचायत में जाने के ऐलान के बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि यह पंचायत हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और उन्हें 'लव जिहाद' में फंसने से रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।
लव जिहाद के आरोप गलत, मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही
बैंक कर्मी आकांक्षा ने कहा- मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। मैं सनातनी नहीं, अंबेडकरवादी हूं और बौद्ध धर्म मानती हूं। ये शादी बौद्ध धर्म मानती हूं। ये शादी बौद्ध रीति रिवाज से होगी। परिवार शुरू से लड़के को जानता है।साहिल नाम उनकी मां ने निकनेम के तौर पर दिया था। कुछ संगठन बैंक्वेट हॉल पर बुकिंग रद्द करने का दबाव बना रहा है। उन्हें रास्ते में रोका जा रहा है और बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।
हम पूरे परिवार को 6 साल से जान रहे
बैंक कर्मी आकांक्षा की मां मां लता गौतम ने कहा- हम लड़के के पूरे परिवार को जानते हैं। मैं लड़के को 6 साल से जानती हूं। लड़के का नाम शावेज हैं और मैंने उसे निकनेम साहिल दिया था। जिसे शादी के कार्ड पर छपवाया गया। सभी रिश्तेदार शादी में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
युवती के चाचा प्रेमचंद ने पुलिस और डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी को फुसलाकर धर्मांतरण के जाल में फंसाया गया है ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा किया जा सके।
उनकी तहरीर के आधार पर गंगानगर थाना पुलिस ने देर रात धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों और शादी के कार्ड्स में अलग-अलग नामों की गहराई से पड़ताल कर रही है।


No comments:
Post a Comment