- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वेंक्टेश्वरा में वृहृद नेत्र जाँच एवं चिकित्सा वे स्वास्थय शिविर का आयोजन

- वेंक्टेश्वरा संस्थान के छात्र मेरठ, मुरादाबाद मण्डल समेत वेस्ट यूपी में दोपहिया वाहनों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहनो को नियमित रूप से सीट वेल्ट लगाने के लिए चलाऐगा जागरूकता अभियान- श्री सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह 

- नियमित अन्तराल पर स्वास्थय परीक्षण, आँखो की जाँच, नशे में वाहन ना चलाकर देश में प्रतिवर्ष सड़क हादसो में होने वाली साढ़े चार लाख से अधिक मौतो को रोका जा सकता है- डाॅ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति

मेरठ। गुरूवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टी स्पेशियलिटी हाॅस्पीटल ’’विम्स’’ एवं एन.एच.ए.आई. के संयुक्त तत्वाँधान में मेरठ, मुरादाबाद में चार अलग-अलग टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्र्तगत ’’निशुल्क चार सौ से अधिक बस, ट्रक,ऑटो , टैम्पो, चालको की नेत्र जाँच एवं स्वास्थय परीक्षण कर उनको निशुल्क दवाईयाँ भी वितरित की गयी। वेंक्टेश्वरा समूह अध्यक्ष ने इसे सरकार की शानदार पहल बताते हुए अगले एक माह तक संस्थान के छात्र-छात्राओ द्वारा मेरठ, मुरादाबाद मण्डल में दोपहिया वाहनों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहनो को सीट वेल्ट लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। 

वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पीटल विम्स एवं एन.एच.ए.आई. के संयुक्त तत्वाँधान में आयोजित ’’वृहृद नेत्र परीक्षण व चिकित्सा शिविर’’ का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, भारतीय सड़क ब्यूरो के वरिष्ठ प्रबन्धक ललित मोहन तिवारी, एन.एच.ए.आई. मैनेजर जयवर्द्धन सिंह, एम.एस. डाॅ. सुरेश मेहता, निदेशक अजय श्रीवास्तव, जीएम हाॅस्पीटल मेघा सबरवाल आदि ने फीता काटकर किया। 

इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. किशोर गोवेकर, डाॅ. आलोक गुप्ता, डाॅ. अदिति बंसल, वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. सिद्धार्थ डे, डाॅ. प्रणब, डाॅ. रजत, आनन्द नागर, शैलेन्द्र सिंह, टोल एच.आर. मैनेजर तरूण तिवारी, टीआई अनुज मलिक, मोहित, योगेश शर्मा, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts