राम सहाय इंटर कालैज में मेधावियों व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 

 मेरठ। राम सहाय इंटर कॉलेज वार्षिकोत्सव 2025- 26  का आयोजन किया गया। इस दौरान 2025- 26 सत्र के मेधावी छात्रों एवं स्कूल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम का आरंभ  प्रधानाचार्य डॉक्टर एस एन त्यागी ने आगंतु को का स्वागत किया दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से किया। दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के बाद छात्रों व अध्यापकों ने देशभक्ति पूर्ण गीत सुनाए समारोह का मुख्य अतिथिगण छात्रों का भांगड़ा ,तथा नाट्य चार शब्दों की दुनिया ,मोबाइल में बंद बचपन रहे, कृष्ण सुदामा पर मानचित्र नाटक ने सब का मन मोह लिया । 

 इसके उपरांत मुख्य अतिथि सतीश चंद्र ,रजनीश प्रकाश त्यागी, शिव कुमार , पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ,हाईकोर्ट के न्यायधीश वीरेन्द्र त्यागी , ज्ञानेन्द्र अग्रवाल ने मेधावी छात्रों व स्कूल का नाम रोशन करने वाले खिलाड‍़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हर वर्ष की भांति स्वर्गीय सी एस  त्यागी की स्मृति में दो अनुकरणीय विशिष्ट लोगों को  त्यागी स्मृति सम्मान से शॉल ,स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट ,माला ,प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया।   शिव कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रों कोमाता-पिता वह गुरु की सेवा के साथ जीव सेवा का मंत्र दिया  ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने छात्रों में अनुशासन पर बल दिया । अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र ने बड़ों का आदर करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने पर बल दिया उन्होंने कहा कि मैं इसी विद्यालय में 1973 में पढ़ा हूं जब मैं अधिकारी बन सकता हूं तो आप सब भी बन सकते हैं उन्होंने अवसाद से बचने के मंत्र भी दिए। रजनीश प्रकाश प्रबंधक ने सोशल मीडिया के काम व संतुलित प्रयोग के लिए कहा ।अच्युतम केशवम तथा कृष्ण सुदामा की प्रस्तुति सबसे सराहनीय रही भांगड़ा पर मंच के साथ छात्रों ने हाल में भी किया ।नृत्य हर्षोल्लास के माहौल में मना वार्षिक समारोह 2025-26 संचालक  अरुण बंसल, अरविंद चौहान शिक्षकों ने मिलकर सहयोग  किया । इस मौके पर  दिनेश यादव  सुग्रीव, निखिल सुकरमपाल के साथ विकास त्यागी मीडिया प्रभारी अतुल श्रीवास्तव तथा मनोज कनौजिया खो खो कोच उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts