ब्रेकिंग न्यूज
आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार ने खोला खजाना
देश में बनाए जाएंगे समुद्री विमान, वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत केंद्र
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना लगातार नौवां बजट पेश कर रही हैं। आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार ने ,खजाना खोल दिया है। बजट से सीमा शुल्क सुधारों, सोना-चांदी सस्ता होने, इनकम टैक्स में छूट, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा जैसी कई बड़ी उम्मीदें हैं. आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना का दायरा भी बढ़ने की संभावना है। वित्त मंत्री क्या ऐलान कर रही हैंआत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार ने खोला खजाना
सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के लिए खजाना खोल दिया है. बजट में वित्त मंत्री ने इसके लिए 2 हजार करोड़ का ऐलान किया है. टीयर 2 और टीयर 3 शहरो का विकास होगा. 5 लाख + आबादी वाले शहरों का विकास होगा।
बजट में अब तक क्या-क्या?
बायो फार्मा को 10,000 करोड़
सेमीकंडक्टर को 40,000 करोड़
महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लांच
देसी कपड़ों के लिए विशेष मदद
मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा
कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़
कैंसर, डायबिटीज दवाएं सस्तीं होंगी. इसके अलावा ऑटो इम्यून दवाएं भी सस्ती होंगी
टैक्स पर गड़बड़ी पर अब सजा नहीं सिर्फ जुर्माना: वित्त मंत्री
इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी पर अब सजा नहीं होगी। सरकार ने जुर्माने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने 30 फीसदी टैक्स की घोषणा की है। यानी अब जो अपनी इनकम छिपाता है उसे सजा नहीं मिलेगी, उससे 30 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।
विदेश जाना होगा सस्ता
वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स भरना आसान होगा। मोटर एक्सीडेंट क्लेम में ब्याज नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि विदेश की यात्रा करना भी अब सस्ता होगा। पैकेज पर लगने वाला टैक्स कम होगा। ITR 1-2 में रिटर्न अब 31 जुलाई तक फाइल कर सकेंगे. पहले लास्ट डेट 31 दिसंबर था।
7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी सरकार
सरकार देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी. बजट में वित्त मंत्री ने इसका ऐलान किया है. मुंबई-पुणे के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा. बड़े शहरों के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा।
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाएगी सरकार
सरकार ने हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है। इसके अलावा 3 नए एम्स की भी घोषणा हुई है. सरकार ने बजट में युवाओं पर फोकस रखा है।
बायोफॉर्मा शक्ति पर जोर- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को बेहतरी की रणनीति- बायोफॉर्मा शक्ति है. इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक बायोफॉर्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है। बायोफॉर्मा शक्ति का अगले पांच वर्षों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुभारंभ।
बजट से शेयर बाजार में जोरदार तेजी
संसद में साल 2026 का आम बजट पेश किया जा रहा है. इसका सीधा असर बाजार पर बढ़ता दिखाई दे रहा है। बजट की शुरुआत के बाद से ही बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।
ये चीजें होंगी सस्ती…
बीड़ी
जूते
कपड़े निर्यात
सीएनजी
विदेश यात्रा
चमेड़े निर्यात
बायोगैस
अवन
बैटरी
7 गंभीर बीमारियों की दवा
शुगर की दवा
मछुआरों के लिए निर्यात सस्ता
विदेश में पढ़ाई करना


No comments:
Post a Comment