भारत ने टी-20आईसीसी विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर में किया प्रवेश
अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से 8 मार्च को भिड़ेगा भारत
मुंबई। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रोमांचकारी मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा कर आगामी 8 मार्च होने होने वाले फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 253 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लिश टीम जैकब बेथेल की शतकीय पारी (105) के बावजूद 246/7 का स्कोर ही बना सकी।
इस तरह से रोचक रहा मुकाबला
अभिषेक शर्मा ने निराश किया और वह 9 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद संजू सैमसन (89) का ईशान किशन (39) ने उम्दा साथ निभाया।आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन और तिलक ने 7 गेंदों में 21 रन बनाते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।जवाब में इंग्लैंड से बेथेल (105) और विल जैक्स (35) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
चौथी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके अभिषेक
अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।टी-20 विश्व कप 2026 में अभिषेक चौथी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं।इस संस्करण में उनके स्कोर क्रमशः 0, 0, 0, 15, 55, 10 और 9 रन रहे हैं। उन्होंने अपना इकलौता अर्धशतक जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया था।इस संस्करण में अभिषेक ने 7 पारियों में 12.71 की औसत और 130.88 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 89 रन अपने नाम किए हैं।
जोरदार रही सैमसन की पारी
पारी की शुरुआत करने आए सैमसन को 15 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जब जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका आसान कैच छोड़ा।इस जीवनदान का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।उन्होंने ईशान (39) के साथ मिलकर 97 रन की साझेदारी भी की।आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सैमसन 42 गेंदों में 89 रन (चौके- 8, छक्के- 7) बनाकर आउट हुए।
नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च पारी वाले भारतीय बने सैमसन
सैमसन अब टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में संयुक्त रूप से सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।बता दें कि विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 के सेमीफाइनल मैच में नाबाद 89 रन बनाए थे। संजू सैमसन को मैन ऑफ दी मैच का पुस्कार दिया गया।
दुबे ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। उन्होंने 1 चौका और 3 छक्का लगाया।
वह दुर्भाग्यपूर्ण ढगं से रन आउट हुए।इसके साथ ही दुबे एक टी-20 विश्व कप संस्करण में 3 बार रन आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।इससे पहले 2007 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी भी 3 पारियों में रन आउट हुए थे।
भारतीय टीम ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
यह टी-20 विश्व कप नॉकआउट में 200 से अधिक रन का सिर्फ दूसरा स्कोर है।इससे पहले 2012 के सेमीफाइनल में कोलंबो में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 का स्कोर बनाया था।भारतीय टीम का यह टी-20 विश्व कप 2026 में 250+ रन का दूसरा स्कोर है।ऐसे में भारत पहला ऐसा देश बना है, जिसने इस टूर्नामेंट में 2 बार 250 से अधिक रन का स्कोर बनाया है।
बेथेल ने लगाया शतक
इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जब अपना दूसरा विकेट खोया, तब बेथेल क्रीज पर आए।उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और वरुण चक्रवर्ती के ओवर में लगातार 3 छक्के लगाए। दबाव की घड़ी में अविश्वसनीय बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।उन्होंने डटकर बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवरों के दौरान अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।वह 48 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए।
टी-20 विश्व कप का दूसरा सबसे तेज शतक वाले बल्लेबाज बने बेथेल
बेथेल टी-20 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।बता दें कि न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम सबसे तेज शतक (33 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका) लगाने वाले बल्लेबाज बने।इस सूची में तीसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (47 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2016) के नाम पर दर्ज है।


No comments:
Post a Comment