यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

शुक्रवार को यूटयूबर सलीम वास्तिक पर किया गया था हमला 

गाजियाबाद। सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमले के दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मंगलवार को ढेर कर दिया। गुलफाम पर पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम घोषित किया था। वह फरार चल रहा था। तीन दिन में गाजियाबाद पुलिस का यह दूसरा फुल एनकाउंटर हुआ। जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और इंस्पेक्टर अनिल राजपूत प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बदमाश को ढेर कर दिया।  

गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था। सलीम पर शुक्रवार सुबह हमला किया गया था। इस एनकाउंटर में पिछले 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी में धारदार हथियारों से दो हमलावरों ने जान लेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद जे रविंदर गोड ने इस मामले में जीशान, जिला अमरोहा पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। एक मार्च की रात को गाजियाबाद के एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जीशान को एनकाउंटर में मारा। ठीक 48 घंटे बाद आज 3 मार्च को जीशान का बड़ा भाई गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने बताया कि गुलफाम पर भी गाजियाबाद पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था।

एक बदमाश फरार होने में कामयाब

एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि रात में बाइक से 2 संदिग्ध इंदिरापुरम के वसुंधरा की तरफ भाग रहे थे। जब स्वाट टीम और पुलिस ने दोनों को रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बाइक छोड़कर दोनों बदमाश पैदल भागने लगे, इसमें एक सिपाही को भी गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है।

 मौके से पुलिसे एक पिस्टल व तमंचे को किया बरामद 

गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ। जिसकी पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी सैद नगली जिला अमरोहा के रूप में हुई है। जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा हमलावर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। मौके से एक आधार कार्ड, एक चाकू, एक तमंचा और एक पिस्टल बरामद हुई है। कुछ कारतूस में मिले हैं, मौके से जो बाइक मिली है उसकी जांच की जा रही है। दोनों बदमाशो ने पुलिस पर एक दर्जन से अधिक फायरिंग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts