एशियन खेल के चयन को  घुड़सवारों ने  बहाए पसीने 

2 स्टार व 3 स्टार के लिए ड्रेसाज में घुड़सवारों ने किया शानदार प्रदर्शन 

 मेरठ। सितम्बर माह मे जापान में आयोजित होने वाले एशियाई गेस्म के लिएआरवीसी सैंटर में  घुड़सवारी की क्वालीफायर  प्रतियोगिता  के तहत मंगलवार को 2 व 3 स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने घोड़ों के साथ बेहतर तालमेल के साथ प्रदर्शन किया। 

एशियन खेलों में घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को 2 स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें घुड़सवार राजकुमार, खुशहाल सिंह, हाकिम सिंह, अजीत कुमार ,टिंकू सिंह,सुमित कुमार , राजू सिंह, विमल कुमार, प्रिंस राजेन्द्र शर्मा ले. कर्नल अर्जुन पाटिल ,अवधेश कुमार, अंकित गिरी, अपूर्व, राज कुमार ने प्रतिभाग किया। इसमें राजू सिंह ने 31.6 पनल्टी,अवधेश कुमार ने 32.6,राजकुमार ने 35.5 पेनल्टी की । विमल कुमार ने 35.5 पनल्टी की। जबकि अन्य घुड़सवारों ने अधिक पनलटी की। 

 3 स्टार ड्रेसाज शार्ट प्रतियोगिता में  8 घुड़सवारों ने भाग लिया। जिसमे से राजू सिंह ने सबसे कम पेनल्टी की। उनका स्काेर 31.4 रहा। दूसरे नम्बर 33.7 पनल्टी कर राकेश कमार रहे। 35.4 पनल्टी कर विजय शिवा तीसरे नम्बर पर रहे। 36.2 पनल्टी कर विकास कुमार चौथे घुड़सवार बने । 

 पांच मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दिन ड्रेस के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में इवेटिंग ,ड्रेसेज और शाे जपिंग जैसे स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।  प्रतियोगिता में  चयन की प्रक्रिया अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार घोड़े व घुड़सवार के अनुसार होगी। इसके अंर्तगत अंतराष्ट्रीय मानकों को परखा जाएगा। इससे पूर्व आरवीसी सैंटर में आयोजित प्रतियोगिता में कॉटिन्टनेंटल क्वालीफायर प्रतियोगिता में आरवीसी के घुड़सवारों ने शानदार प्रर्दशन किया था। जिसमें राजू सिंह्र, विनीत कुमार परिहार, राकेश कुमार और अर्जन सिंह नागरा जैसे खिलाड़ियों ने विभिन्न चरणों  में शीर्ष स्थान हासिल किए है। अब उन्हें एशियन गेम्स में अपने को चयन करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा। प्रतियोगिता में क्रास कंट्री ्रशो जपिंग, और ड्रेसाज में बेहतर प्रदर्शन् करना होगा। 

 दो सौ अधिक घुड़सवार कर रहे प्रतिभाग 

 एशियन गेम्स चयन केलिए आयोजित प्रतियोगत में देश भर के दौ से अधिक घुड़सवार भाग ले रहे है। इसमें आरवीसी समेत देश की घुड़सवार एकडेमी के घुड़सवार शामिल है। पहले दिन दो लांग तीन शार्ट मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।  उक्त जानकारी मेजर मिश्रा ने दी है 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts