ईरान की जवाबी कार्रवाई जारी… दुबई और दोहा में जोरदार धमाके सुने गए
तेहरान ,एजेंसी। मध्य पूर्व के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिकी-इजराइल के हमले जहां मंगलवार को भी ईरान पर जारी रहे।वहीं ईरान ने भी इजराइल समेत मध्य पूर्व के कई देशों पर मंगलवार को भी हमले किए हैं। दुबई, अबू धाबी और कतर में मंगलवार को भी धमाके सुनाई दिए. चेतावनियों के बाद भी ईरान ने इजराइल के साथ यूएई पर मंगलवार को भी कई हमले किए।
रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक दुबई और दोहा में जोरदार धमाके सुने गए, बता दें, ईरान मिडिल ईस्ट के उन देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे हुए है जहां अमेरिका की मिलिट्री की मौजूदगी है. पत्रकारों ने कतर की राजधानी और यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई में जोरदार धमाके सुने, जबकि दो लोगों ने न्यूज़ एजेंसी AFP को बताया कि उन्होंने UAE की राजधानी अबू धाबी में भी धमाके सुने।
धमाकों पर दुबई मीडिया ऑफिस ने जारी किया बयान
दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर कहा कि दुबई के अधिकारियों ने कंफर्म किया है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में सुनी गई आवाज़ें एयर डिफेंस इंटरसेप्शन ऑपरेशन का नतीजा थीं। दुबई की संबंधित टीमें स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं और पब्लिक सेफ्टी पक्का करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सही अपडेट के लिए सिर्फ़ ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें।
कई देशों ने किए एयरस्पेस बंद
शनिवार को ईरान पर US और इजराइल के हमले शुरू हुए, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अलावा दर्जनों ईरानी अधिकारी और नेता मारे गए। जिसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों और इजराइल पर जवाबी हमले किए, जिससे कई देशों को अपना एयरस्पेस बंद करना पड़ा. इसका सबसे बुरा असर यूएई पर दिख रहा है, जहां का टूरिज्म और आम जन-जीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है।
एविएशन डेटा एनालिसिस फर्म सिरियम के मुताबिक शनिवार और सोमवार के बीच कम से कम 12903 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, जो प्लान की गई फ्लाइट्स का 40 फीसद है।




No comments:
Post a Comment