के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को एबेकस किट वितरण
मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को एबेकस किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनकी गणना क्षमता, एकाग्रता और स्मरण शक्ति को विकसित करना है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को एबेकस के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार यह किट मानसिक गणना Mental Math को सरल और रोचक बनाती है। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक इस नई विधि को सीखा और अभ्यास किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि एबेकस शिक्षा से बच्चों की तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।

No comments:
Post a Comment