समग्र स्वास्थ्य पर सुभारती विश्वविद्यालय की पहल

 वेलनेस कार्यशाला में संतुलित जीवनशैली का मिला संदेश

  मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के शहीद बाबा दीप सिंह होम साइंस विभाग,  द्वारा फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज (FASS) के अंतर्गत लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज विभाग के सहयोग से माखन लाल हॉल में “वेलनेस एवं समग्र विकास” विषय पर एक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। 

 कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा संतुलित जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वेलनेस सेंटर, एसवीएसयू के प्रोफेसर एवं चेयरपर्सन प्रो. (डॉ.) राहुल बंसल ने अपने विचार साझा करते हुए समग्र स्वास्थ्य के लिए मन, शरीर और आत्मा के संतुलन पर विशेष बल दिया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शालू नेहरा एवं डॉ. किरण रानी पंवार, सहायक प्राध्यापकों द्वारा किया गया, जिन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। कार्यशाला में लगभग 50 छात्रों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर होम साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति गौर एवं लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज विभागाध्यक्ष डॉ. तारक नाथ सहित दोनों विभागों के संकाय सदस्य, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी एवं समृद्ध बन गया। कार्यशाला का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में समग्र स्वास्थ्य से जुड़ी आदतों को अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन छात्रों एवं स्टाफ में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सफल एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts