क्रॉस कंट्री में घुड़सवारों ने शानदार प्रदर्शन करते चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

 मेरठ। जापान में सितम्बर माह में होने वाले एशियन खेलो में होने वाले घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए मेरठ के आरवीसी सैंटर में चल रहे ट्रायल में दूसरे दिन  क्रॉ़स कंट्री प्रतियोगिता में घोड़ो से तालमेल बनाते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए बाहर से आए चयनकर्ताओं प्रभावित किया । गुरूवार को घड़सवारों  शो जपिंग के बाद एशियन खेलों के लिए चयनित किया जाएगा। 

  आरसीवी सैंटर में दूसरे दिन क्रॉ़स कंट्री सीसीआई 3 स्टार शार्ट क्रॉ़स कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 घुड़सवारों ने भाग प्रतिभाग किया। जिसमें मनदीप सिंह, विकास  कुमार, राजू सिंह, अपूर्व , राकेश कुमार , विजय शिवा  ,सिद्धार्थ जयसवाल व सचिन चंदेल ने भाग लिया। क्रा‍‍ॅस कंट्री में राजू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 32.2 पनेल्टी की । इसके बाद  राकेश कुमार ने   33.7 पनल्टी कर बेहतर प्रदर्शन किया। गंगा घोड़े पर सवार मनदीप सिंह ने 42.9 पनेल्टी कर शानदार प्रदर्शन किया।  विकास कुमार ने 49.4 पनल्टी कर बेहतर प्रदर्शन किया। 

 इसके बाद सीसीआई2 स्टार लाॅग क्रॅास कंट्री का आयोजन किया गया। जिसमें 13 घुड़सवारों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बीच में रिंकू सिंह को घोड़े को परेशानी के कारण् बाहर होना पड़ा।  इसके अतिरिक्त दो अन्य घुड़‍सवारों को प्रतियोगिता का हटना पड़ा। क्रॅास कंट्री में 3840 मीटर का डिस्टेंस रखा गया। जिसमें घोड़ों की स्पीड 520  मीटर प्रति मिनट रहा।  जीवा घुड़सवार पर भाेपाल के राजू सिंह ने शानदार प्रदर्शन् करते हुए सबसे कम 31.6 पनल्टी की ।  राज कुमार ने पिसयोलीबो वोरी घुड़सवार की बदौलत  35.5 पनल्टी कर शानदार प्रदर्शन किया। अंकित गिरी ने प्रभात घोड़ सवार होकर क्रॅास कंट्री में 36.0 पनल्टी कर शानदार प्रदर्शन किया। अपूर्व ने टोटल 36.7 पनल्टी कर शानदार प्रदर्शन  किया। 

मेजर विजय  मिश्रा ने बताया गुरूवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इससे पूर्व शो जपिंग टेस्ट सीसीआई 2 स्टार एल  शो जपिंग टेस्ट सीसीआाई 3 स्टार एस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके तीनों दिन के प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले घुड़सवार को  एशियन खेलों के लिए चयन किया जाएगा। 


 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts