न्यूजीलैंड धमाकेदार जीत से फाइनल में पहुंचा

 फिन एलन ने जड़ा शानदार शतक 

 कोलकाता ,एजेंसी।T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल मैच में फिन एलन के तूफानी शतक के दम पर साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड का फाइनल में आज होने वाले सेमीफाइनल मैच में विजेता टीम से होगा। 

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने मार्को येनसन के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। मार्को येनसन 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 5 बेहतरीन छक्के जड़े। एक वक्त साउथ अफ्रीका के 77 रन के स्कोर तक 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को येनसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से कोल मकौंकी, मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी और नीशम को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मकौंकी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts