डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
मुंबई । जुहू से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की है।इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टॉवर के इर्द-गिर्द भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है।
इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस मामले पर अभी रोहित शेट्टी या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।फिलहाल पुलिस मुस्तैदी के साथ मामले की जांच कर रही है और हर उस एंगल को खंगाल रही है, जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके. इस हमले के पीछे किसका हाथ है। इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं. उनके इर्द-गिर्द बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज का घर है।


No comments:
Post a Comment