बजट वाले दिन महंगाई का करंट

गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी

 नयी दिल्ली।बजट वाले दिन देश में लोगों को महंगाई का बड़ा करंट लगा है। आंकड़ों को देखें को लगातार दूसरे गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. इन दो महीनों में गैस सिलेंडर के दाम में 160 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। 

 देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में औसतन 50 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से देश में एक बार फिर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1900 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमता में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आंकड़ों को देखें तो अप्रैल 2025 के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के चारों महानगरों कें घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखने को मिला है।देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 49 रुपए का इजाफा देखने को मिला और दाम 1,740.50 रुपए हो गए. वहीं कोलकाता और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 49.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts