वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मेरठ।  वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली बाईपास स्थित शाखा में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यशाला नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क पर आधारित रही। जिसमें विद्यालय के 60 से अधिक अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या  संजया वालिया ने उपस्थित वक्ता चंचल मित्तल तथा वंदना पांडे का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों व योगदान से अवगत कराया। चंचल मित्तल ने बताया कि नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) का मुख्य उद्देश्य बिना बोझ के शिक्षा को विकसित करना है। NCF प्रक्रिया में रटने को छोड़कर बच्चों के समग्र विकास, समझ व सृजनात्मकता पर जोर दिया गया है।


 वंदना पांडे ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि NCF का उद्देश्य किताबी ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़ना तथा सीखने को रोचक व ज्ञानपरक बनाना है। पाठ्यक्रम में कौशल आधारित शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है।अंत में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरि ने कहा कि पाठ्यक्रम में समय-समय पर कुछ बदलाव करते रहने से बच्चों के लिए सीखना व याद करना आनंददायक हो जाता है।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या  संजया वालिया  ने उपस्थित वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि NCF प्रणाली में शामिल गतिविधियों द्वारा बच्चों की भावनाओं को समझने, सहयोग व दूसरों के साथ काम करने की क्षमता विकसित करने में योगदान मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts